फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: रन फॉर G-20 में दौड़ी काशी, सीएम ने दिखाई हरी झंडी, साकार हुआ वसुधैव कुटुंबकम का मंत्र

Sat, 21 Jan 2023 07:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Jan 2023 07:13 PM IST
विज्ञापन
Run for G20 walkthan in kashi varanasi CM yogi showed green signal See photos
वाराणसी में रन फॉर जी-20 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

वसुधैव कुटुंबकम की थीम पर शनिवार को जी-20 सम्मेलन के लोगो का अनावरण हुआ। मानव श्रृंखला के जरिए सिगरा स्टेडियम में जी-20 का लोगो बनाया गया। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से सुबह नौ बजे से वॉकथान का आयोजन किया गया। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर से शुरू होकर वॉकथान साजन तिराहा, फातमान, मलदहिया पटेल प्रतिमा से होकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में गांधी जी की प्रतिमा पर जाकर समाप्त हुआ। शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने रन फॉर जी-20 को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।



इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने वॉकथान को रवाना किया। वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र और जी-20 की थीम एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की थीम भी पूरे आयोजन के दौरान नजर आई। नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर 20 देशों के झंडे लगाए गए थे और चौराहों से स्वच्छता का संदेश प्रसारित किया जा रहा था। रास्ते पर पीएसी के बैंड देशभक्ति की धुन बजाते हुए चल रहे थे। 

Run for G20 walkthan in kashi varanasi CM yogi showed green signal See photos
वाराणसी में रन फॉर जी-20 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

आयोजन में खिलाड़ी, पीआरडी जवान, स्काउट गाइड, व्यापार मंडल, उद्योग, होटल, स्कूली बच्चे शामिल थे। खेल विभाग की ओर से शहीद उद्यान से विद्यापीठ के बीच जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, कुलपति प्रो. एके त्यागी, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम आदि मौजूद रहे। 

Run for G20 walkthan in kashi varanasi CM yogi showed green signal See photos
वाराणसी में रन फॉर जी-20 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्य भवन से मलदहिया चौराहे तक दौड़ का आयोजन किया गया। रन फार जी-20 के तहत हुई दौड़ में अध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और छात्रों ने हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि रन फॉर जी-20 के माध्यम से जनसहभागिता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Run for G20 walkthan in kashi varanasi CM yogi showed green signal See photos
वाराणसी में रन फॉर जी-20 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में हुए बदलाव को विदेशी मेहमानों को दिखाने की तैयारी है। संस्कृति और पर्यटन के लिहाज काशी में हुए बदलावों को आधार बनाते हुए सूचना विभाग की ओर से एक डॉक्यूमेंट्री तैयार की जा रही है। इसे शहर के प्रमुख स्थानों और चौराहों पर लगे बड़े स्क्रीन पर शॉर्ट फिल्म की तर्ज पर दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
Run for G20 walkthan in kashi varanasi CM yogi showed green signal See photos
वाराणसी में रन फॉर जी-20 का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

जी-20 बैठक के जरिये काशी ही नहीं पूर्वांचल के कलाकारों को भी मौका मिलेगा। इसके लिए संस्कृति विभाग की ओर से कलाकारों का चयन किया जाएगा और उनकी प्रस्तुति का ऑडियो-विडियो डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed