फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसीः पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण के बाद 'रुद्राक्ष' और मल्टीलेवल पार्किंग बने सेल्फी प्वाइंट, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Sat, 17 Jul 2021 12:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jul 2021 12:49 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के बाद शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं। सुबह से लेकर शाम तक  महिलाओं और बच्चों के साथ पहुंचे परिवार वालों ने मोबाइल से खूब फोटो खींची। 

विज्ञापन
rudraksh convention centre and godowlia multi level parking become selfie point after inaugrated by pm modi varanasi visit see pics
'रुद्राक्ष' और मल्टीलेवल पार्किंग बने सेल्फी प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जाने के बाद शुक्रवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर और गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं। सुबह से लेकर शाम तक  महिलाओं और बच्चों के साथ पहुंचे परिवार वालों ने मोबाइल से खूब फोटो खींची। वहीं लोगों को रुद्राक्ष के अंदर नहीं जाने का मलाल रहा।  

शुक्रवार शाम में रुद्राक्ष  कन्वेंशन  के बाहर लोगों की आवाजाही ज्यादा रहा। सामने शहीद उद्यान में नियमित आने वाले लोग बाहर से रुद्राक्ष को देख रहे थे। योगा करने वाले विनोद कुमार, मिथिलेश श्रीवास्तव, कौशल राय ने बताया कि इसे आम जनता के लिए भी खोलना चाहिए ताकि लोग अंदर जाकर देख सके।

सुरक्षाकर्मी ने बताया कि लोग अंदर आने के लिए मुख्य गेट खोलने की बार-बार मांग कर रहे हैं, लेकिन उच्चाधिकारियों का आदेश नहीं है। इसलिए गेट बंद रखा गया है। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने बताया कि  पार्किंग का रेट एक दो दिन में तय हो जाएगा, उसके बाद लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। 

rudraksh convention centre and godowlia multi level parking become selfie point after inaugrated by pm modi varanasi visit see pics
जनसभा स्थल से पंडाल हटाने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
जहां-जहां पर पीएम का कार्यक्रम था, वहां से तंबू-कनात उखड़ने लगे हैं। बीएचयू के जनसभा स्थल पर पंडाल को हटाने का काम जारी रहा।
rudraksh convention centre and godowlia multi level parking become selfie point after inaugrated by pm modi varanasi visit see pics
जनसभा स्थल से पंडाल हटाने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद में बने हेलीपैड के आस पास लगी बैरिकेडिंग को खोला जा रहा है। शहर में जगह-जगह सुरक्षा घेरे लिए लगाई बास-बल्ली को मजदूर उखाड़ने में लगे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rudraksh convention centre and godowlia multi level parking become selfie point after inaugrated by pm modi varanasi visit see pics
गोदौलिया मल्टीलेवल पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने गोदौलिया के मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण बृहस्पतिवार को किया था। शुक्रवार से यहां वाहनों की पार्किंग शुरू हो गई। स्मार्ट सिटी के सीईओ नगर आयुक्त के अनुसार, तीन घंटे के लिए पार्किंग शुल्क 20 रुपये निर्धारित किया गया है। दो पहिया वाहन चालकों को तीन घंटे बाद 10 रुपये प्रतिघंटे के हिसाब से शुल्क देना होगा। 
विज्ञापन
rudraksh convention centre and godowlia multi level parking become selfie point after inaugrated by pm modi varanasi visit see pics
आशापुर आरओबी - फोटो : अमर उजाला
आशापुर आरओबी पर वाहन चालक फर्राटा भरते दिखे, इससे वहां पर जाम की समस्या खत्म हो गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed