{"_id":"5bbb92b0867a55283b25eb4c","slug":"ruckus-in-inter-college-for-vande-matram-dispute-in-ballia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः कॉलेज में वंदेमातरम बोलने को लेकर हंगामा, पाक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए छात्रों पर बोला हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कॉलेज में वंदेमातरम बोलने को लेकर हंगामा, पाक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए छात्रों पर बोला हमला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने पर पाबंदी का वीडियो वायरल होने पर चर्चा में आए यूपी के बलिया में जीएमएएम इंटर कॉलेज में सोमवार को दोपहर वर्ग विशेष के 25-30 छात्रों ने वीडियो में बयान देने वाले छात्र और उसके साथियों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से जमकर पीटा। इसमें चार छात्र घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में इलाज कराया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस मामले में सात नामजद और 24 अज्ञात छात्रों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कॉलेज के पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
जीएमएएम (गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल) इंटर कॉलेज में सुबह प्रार्थना सभा के बाद कक्षाएं शुरू हो गई थीं। मध्यावकाश की घंटी लगने के बाद छात्र कॉलेज से बाहर आ गए। उन्हीं में 12वीं का छात्र अनुज नारायण भी था जिसने वायरल वीडियो में कॉलेज में भारत माता की जय और वंदे मातरम पर पाबंदी होने संबंधी बयान दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : self
तहरीर के अनुसार अनुज कुछ छात्रों के साथ कॉलेज से बाहर जा रहा था तभी मुख्य गेट के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए छात्रों ने हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे तथा घटना के संबंध में छात्र व स्कूल के शिक्षकों से पूछताछ की।
विज्ञापन
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
एएसपी विजय पाल सिंह का कहना है कि पांच अक्तूबर को अनुज ने बयान दिया था कि कॉलेज में भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलने पर कार्रवाई की जाती है। इससे क्षुब्ध होकर कॉलेज प्रशासन और कुछ शिक्षकों ने साजिश रचकर दोपहर को हमला कर दिया। घटना को देखते हुए कॉलेज के पास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।