फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RSS के लोगों ने अंग्रेजों के साथ मिलकर देश को ठगा, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं : सपा विधायक

Sat, 05 May 2018 12:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 05 May 2018 12:00 PM IST
विज्ञापन
RSS cheated country with britisher
nafees ahmad - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में सपा विधायक नफीस अहमद ने शुक्रवार को कहा कि संघी लोग हमें देशभक्ति न सिखाएं। आरएसएस के लोग न तो मुसलमानों के दोस्त हैं और न हिंदुओं के, ये देश के भी नहीं हैं। बीएचयू में आंदोलन करने वाले हिंदू थे और उनका विरोध करने वाले यही ‘दोगले’ थे। अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में बच्चे विरोध कर रहे हैं, उनका भी विरोध करने वाले यही हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें... 


 
RSS cheated country with britisher
nafees ahmad - फोटो : अमर उजाला
देश में विकास, रोजगार और अन्य मुद्दों पर फेल होने के बाद मोदी और योगी सरकार ध्यान बंटाने के लिए इस तरह के प्रकरण उठा रही हैं। जिला योजना की बैठक के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से बातचीत में सपा विधायक ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 1938 से जिन्ना की तस्वीर लगी है। 

 
RSS cheated country with britisher
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ - फोटो : amar ujala
1947 के बाद मुसलमान मौलाना आजाद के नेतृत्व में देश में रुके थे। अगर उन्हें जिन्ना से मुहब्बत होती तो वे पाकिस्तान चले जाते। संघी, जिन्होंने अंग्रेजों के साथ मिलकर देश को ठगा, वे हमें देशभक्ति न सिखाएं। इतिहास लिखा जाता है, उसे आप बदल नहीं सकते।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
RSS cheated country with britisher
amu and jinnah
1938 में जिन्ना यूनिवर्सिटी में आए थे, उनसे पहले 1920 में महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी में आए थे। तब आजादी की लड़ाई लड़ी जा रही थी। उस समय जिन्ना भी महात्मा गांधी के साथ फ्रीडम फाइटर थे। यह तस्वीर उस समय की है। संसद में भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ जिन्ना और डा. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर के साथ अनेक फ्रीडम फाइटर की तस्वीर लगी है। अगर इनको इतनी ही नफरत है तो सबसे पहले जिन्ना हाउस को नेस्तनाबूद करें। 

 
विज्ञापन
RSS cheated country with britisher
अलीगढ़ - फोटो : SELF
अगर इनको इतिहास से इतनी ही नफरत है तो राष्ट्रपति भवन से शुरू करें और ताजमहल, लालकिला आदि सभी भवनों को नेस्तनाबूद करें। हमें रोजगार चाहिए, महंगाई पर लगाम चाहिए, विकास चाहिए, इन सब मुद्दों पर मोदी और योगी सरकार फेल है। इसलिए वह लोगों की भावनाओं को भड़का रही है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed