फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: खिलखिला उठा बेगमपुरा...रविदास जयंती पर सजा संत का गांव, श्रम साधक की जन्मस्थली पर दीपोत्सव

Sun, 05 Feb 2023 12:19 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 05 Feb 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2023 Begumpura blossomed  Sant village decorated Deepotsav at birthplace
दीपों से सजाया गया संत रविदास पार्क - फोटो : अमर उजाला

श्रम साधक संत रविदास के सपनों का गांव बेगमपुरा सज धजकर तैयार है। मंदिर से लेकर पंडाल और पूरे मेला क्षेत्र में हर किसी की जुबान पर जो बोले सो निर्भय, सद्गुरुमहाराज की जय...के जयकारे गूंज रहे थे। संत निरंजन दास जब अपने अनुयायियों का हाल-चाल लेने मेला क्षेत्र में निकले तो क्षेत्र रविदास शक्ति अमर रहे...के जयकारों से गूंज उठा। संत रविदास की जयंती का उत्सवी माहौल सीरगोवर्धन में छाया हुआ है।  संत शिरोमणि गुरु रविदास की 646वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को सीर गोवर्धन में संगत और पंगत की रंगत चटख हो उठी। संत निरंजन दास ने संतों की टोली के साथ सत्संग स्थल समेत संपूर्ण मेला क्षेत्र का जायजा लिया।



श्रद्धालु जगह-जगह खड़े होकर गुरु को नमन कर रहे थे।  रविदास मंदिर में भक्तों की लंबी कतार लगी थी तो दूसरी ओर सेवादार भी मुस्तैद थे। गुरुचरणों की रज पाने के लिए भक्तों का उत्साह देखने लायक था। संत रविदास पार्क में रैदासियों ने गुरु की याद में दीपदान किया। दीपों के उजास तले जयंती पर्व का उल्लास छाया तो हर ओर जय रविदास गूंजा।

Ravidas Jayanti 2023 Begumpura blossomed  Sant village decorated Deepotsav at birthplace
दीपों से सजाया गया संत रविदास पार्क - फोटो : अमर उजाला

गुरु चरणों में समर्पित हजारों श्रद्धालुओं के जत्थे ने प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया। दीयों में निशान साहब, गुरु रविदास, जय गुरुदेव तन गुरु देव...को उकेरा। माल्यार्पण और दीपदान के बाद पूरा पार्क दीपों की रोशनी से जगमग हो उठा। खुशियों से खिले स्मारक स्थल में पंजाब की छवि दिखी।

Ravidas Jayanti 2023 Begumpura blossomed  Sant village decorated Deepotsav at birthplace
दीपों से सजाया गया संत रविदास पार्क - फोटो : अमर उजाला

शनिवार शाम को रैदासी भक्तों की टोली नगवां स्थित संत रविदास पार्क पहुंची। श्रद्धालुओं के हुजूम से नगवां मार्ग जाम हो गया। पार्क में उत्साह चरम पर था। शाम करीब साढ़े पांच बजे से दीये जलने शुरू हुए और पीली आभा चारों तरफ पसरती चली गई। पंजाबी ढोल पर  भक्तों का जत्था जोश में नाचता रहा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2023 Begumpura blossomed  Sant village decorated Deepotsav at birthplace
संत रविदास जयंती - फोटो : अमर उजाला
सांझ ढलते ही रविदास मंदिर रोशनी से जगमग हो उठा। मानों दीपावली की सांझ हो। जिधर देखो उधर रंग-बिरंगी रोशनी, कहीं दीप तो कहीं झालरों की रोशनी से सीर की हर गली आकर्षक नजर आ रही थी। फू ल-माला की दुकानों पर श्रद्धालुओं का लंबी कतार देखने को मिली।
विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2023 Begumpura blossomed  Sant village decorated Deepotsav at birthplace
श्रम साधक की जन्मस्थली - फोटो : अमर उजाला

रविदास मंदिर से लेकर लौटूबीर तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में संत रविदास के सपनों का नगर मानो एक कठौती में समाया हो। भक्तों के निवास कैंप के बाहर भजन कीर्तन का सिलसिला अनवरत जारी है। मिनी भारत के रूप में सजे सीरगोवर्धन में कहीं कीर्तन तो कहीं पंडवानी तो कहीं लोकगीतों के जरिये गुरु के गुणों का बखान किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed