{"_id":"5ad5fded4f1c1b330a8b5109","slug":"rashtriya-ulama-council-and-congress-protest-against-gangrape-case-in-azamgarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उन्नाव-कठुआ गैंगरेप: इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरी ओलमा कौंसिल और कांग्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव-कठुआ गैंगरेप: इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरी ओलमा कौंसिल और कांग्रेस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 17 Apr 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में कठुआ और उन्नाव में गैंगरेप की घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। ओलमा कौंसिल ऑफ इंडिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलात्कार के आरोपियों को फांसी की मांग को लेकर मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व को ज्ञापन सौंपा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
protest
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने जिलाध्यक्ष शकील अहमद के नेतृत्व में मंगलवार का कठुआ, उन्नाव, सासाराम, सूरत और दिल्ली में हुई गैंगरेप की घटना के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। रेप के आरोपियों के खिलाफ कठोर कानून बनाने और आरोपियों को फांसी देने की मांद को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन को एडीएम को सौंपा। पीड़िता के साथ न्याय करने की मांग की।
protest
- फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ता डीएवी पीजी कालेज के पास से हाथों में बैनर, पोस्टर लेकर बलात्कारियों को फांसी देने के नारों के साथ जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शकील अहमद ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है, वहीं देश की बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
protest
- फोटो : अमर उजाला
सरकार बलात्कारियों को बचाने का काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष नूरुल हुदा ने कहा कि बलात्कार की घटनाओं से देशवासी काफी भयभीत हैं। आधी आबादी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। एनसीआरबी के मुताबिक प्रतिदिन भारत में लगभग 100 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। ये आकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन
rape
वहीं जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विमला राय के नेतृत्व में जघन्य घटनाओं से नाराज महिलाओं ने मौन जुलूस निकालकर काला दिवस मनाया। जिला कांग्रेस कार्यालय से महिलाएं हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए गांधी प्रतिमा पर पहुंची।