फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजनाथ सिंह नहीं बन पाए यूपी के सीएम, ये रहे वो पांच कारण

Mon, 20 Mar 2017 03:50 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल Updated Mon, 20 Mar 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh will not be able to become CM of UP, these are five reasons
राजनाथ सिंह - फोटो : amarujala

यूपी चुनाव में रिकार्डतोड़ प्रदर्शन के बाद भाजपा में सीएम पद के उम्मीदवारों की कई दिनों तक अटकलें चलती रहीं। इस रेस में पहले सूबे के सबसे कद्दावर भाजपा नेता राजनाथ सिंह आगे बताए जा रहे थे लेकिन अंततः बाजी गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के हाथ लगी। ये हैं वो पांच कारण जो राजनाथ सिंह की दावेदारी के खिलाफ गए -

Rajnath Singh will not be able to become CM of UP, these are five reasons
राजनाथ सिंह

फाइनेंसियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक राजनाथ सिंह की छवि अभी भी एक चालाक राजनेता की है। वर्ष 2004 में हार के बाद राजनाथ सिंह पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हिंदुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़े। इसी वजह से अगले 10 साल में भाजपा और पीएम मोदी का यूपी में उभार हुआ। पत्र के मुताबिक यूपी को अब एक ऐसे राजनेता की जरुरत है जो अपनी राजनीति की वजह से नहीं बल्कि अपने काम की वजह से ज्यादा जाना जाए। एक ऐसा व्यक्ति जो यूपी के विकास की गारंटी दे सके। इस रोल में मनोज सिन्हा फिट बैठते हैं।

Rajnath Singh will not be able to become CM of UP, these are five reasons
राजनाथ सिंह

दूसरा प्रमुख कारण है कि पीएम मोदी और अमित शाह ऐसे भाजपा नेताओं को आगे बढ़ा रहे हैं जो लो प्रोफाइल रहकर काम को प्राथमिकता देते हैं। भाजपा ने यही प्रयोग महाराष्ट्र, हरियाणा और असम में किया। इन राज्यों में ऐसे नेताओं को प्राथमिकता दी गई जो लो प्रोफाइल रहते हैं और जमकर काम करते हैं। इस दृष्टि से भी मनोज सिन्हा मुफीद बैठ रहे हैं। वहीं राजनाथ सिंह इसमें फिट नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajnath Singh will not be able to become CM of UP, these are five reasons
राजनाथ सिंह - फोटो : self

पीएम मोदी सीईओ जैसे नेताओं को पसंद करते हैं जो निर्धारित समय के अंदर टारगेट पूरा कर देते हैं। प्रधानमंत्री भाजपा में ऐसे अधिक से अधिक नेताओं को चाहते हैं जो कंपनियों के सीईओ की तरह देश और राज्य को चलाएं और काम को समय पर पूरा करने को आदत बनाएं। इस दिशा में मोदी सरकार के कुछ ही मंत्री सफल हुए हैं। यूपी में भी मोदी को एक सीईओ नेता की जरुरत है ताकि वर्ष 2019 के महासमर को जीता जा सके। मनोज सिन्हा सिविल इंजीनियर हैं और आधारभूत ढांचे को मजबूत कर पीएम मोदी के सपनों को पूरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajnath Singh will not be able to become CM of UP, these are five reasons
rajnath singh - फोटो : अमर उजाला

पीएम मोदी अकेले देश को नहीं चला सकते हैं। उन्हें कुछ ईमानदार और विश्वसनीय साथियों की जरुरत है जो उन्हें सही सलाह दे सकें। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के गोवा वापस चले जाने के बाद पीएम मोदी अब राजनाथ सिंह को यूपी भेजने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। यहां एक और खास बात यह भी है कि राजनाथ सिंह ने हमेशा से ही पीएम मोदी का समर्थन किया है। इसलिए मोदी अपने विश्वसनीय साथी को कैबिनेट से हटाना नहीं चाहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed