मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा अराजक तत्वों द्वारा खंडित करने के बाद सियासत में उबाल आ गया है। एक तरफ कांग्रेस जहां पूरे राज्य में धरना प्रदर्शन कर रही हैं वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद राजबब्बर सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे। आवास विकास कालोनी के पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। आगे की स्लाइड्स में देखें..
2 of 5
raj babbar
- फोटो : अमर उजाला
राज बब्बर ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। स्व.राजीव गांधी के मूर्ति को तोड़ी नहीं गई बल्कि उनके विचारों को समाप्त करने की कोशिश की गई है।
3 of 5
raj babbar
- फोटो : अमर उजाला
राजबब्बर ने कहा कि जब से सूबे में भाजपा की सरकार आई है तब से ऐसे हालात पैदा हो गए हैं कि छोटे-बड़ों का सम्मान ही खत्म हो गया है। जिन महापुरुषों ने भारत की एकता व अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए आज उनका ही अपमान हो रहा है। इस शर्मनाक हरकत की जितनी भी निन्दा की जाए कम है।
4 of 5
raj babbar
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मिर्जापुर में थे। ऐसे में वहां इस तरह की घटना महज संयोग नहीं है। इस तरह की घटनाएं साजिश के तहत हो रही हैं। ऐसी घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
बता दें की शनिवार रात को कुछ अराजक तत्वों ने आवास विकास कालोनी के पार्क में लगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया था। रविवार सुबह घटना की जानकारी के बाद गुस्साए कांग्रेस नेताओं ने राजीव पार्क में धरना दिया। आरोपी को पकड़ने की मांग करने लगे। घटना को अंजाम देने वाले लोग अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।