फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी समेत पूर्वांचल में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, दो दिन अभी और बरसेंगे मेघ, बढ़ेगी ठंड

Fri, 13 Dec 2019 12:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 13 Dec 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Rain in varanasi temerature low winter 
बारिश ने बढ़ाई ठंड।

मौसम में गुरुवार देर शाम हुए अचानक बदलाव से ठंड बढ़ गई। गरज-चमक के साथ शाम से शुरू बारिश देर रात तक होती रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक, अभी दो दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। बनारस और आसपास के जिलों में बारिश के साथ ही तापमान में भी कमी के आसार है। सुबह कोहरा छाया रहा।

Rain in varanasi temerature low winter 

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर अब दिखने लगा है। जहां मौसम विभाग ने यूपी के विभिन्न जिलों में दो दिन तक बारिश की संभावना जताई है। बनारस और आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला। गुरुवार को सुबह धूप खिली, लेकिन असरदार नहीं रही। दिनभर पछुआ हवाएं चलती रहीं। दिन चढ़ने के साथ ही बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और रात करीब आठ बजे गरज-चमक के साथ ही बारिश शुरू हो गई।

Rain in varanasi temerature low winter 

बुधवार को अधिकतम 24.0 और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बृहस्पतिवार को 23.5 डिग्री और न्यूनतम 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार, जम्मू कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ का ही असर है। इस वजह से एक साइक्लोनिक सिस्टम भी बना है। पुरवा और पछुआ दोनों हवाएं चल रही हैं। इस वजह से शनिवार तक बनारस समेत आसपास के जिलों में बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर बारिश की संभावना हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rain in varanasi temerature low winter 

जरा सी लापरवाही, सेहत पर पड़ सकती है भारी
एक तो पछुआ हवाएं, दूसरे बारिश। इस वजह से ठंड और भी बढ़ जाएगी। ऐसे समय में आपकी जरा सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। तापमान में उतार-चढ़ाव, बारिश की वजह से मौसमी बीमारियां होने का खतरा अधिक है। सर्दी, खांसी, बुखार के साथ ही सांस और हृदय रोगियों के लिए मौसम का यह बदलाव घातक होगा। चिकित्सकों के मुताबिक लोगों को सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतनी जरूरी है।

विज्ञापन
Rain in varanasi temerature low winter 

बढ़ेंगी मौसमी बीमारियां, सावधानी जरूरी
दीनदयाल अस्पताल के फिजीशियन डॉ. पीके सिंह ने बताया कि तापमान में उतार चढ़ाव और अब बारिश से मौसमी बीमारियां बढ़ने की संभावना अधिक है, लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। सबसे अधिक परेशानी सांस के मरीजों को होगी। इसके अलावा खांसी, बुखार, सर्दी, जुकाम होने की संभावना अधिक रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed