{"_id":"5b5de6f34f1c1b4a748b78e4","slug":"rain-in-purvanchal-rivers-water-level-gone-high","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश की फुहारों से भीगा पूर्वाचल, नदियों में उफान, तटवर्ती इलाकों में दहशत, तस्वीरों में देखें हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश की फुहारों से भीगा पूर्वाचल, नदियों में उफान, तटवर्ती इलाकों में दहशत, तस्वीरों में देखें हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
water level
- फोटो : अमर उजाला
गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण काशी के सभी 84 घाटों का संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने गंगा में नौका संचालन पर रोक लगा दी है। काशी की सुबह हल्की बूंदाबांदी से हुई। दोपहर होते होते आसमान में काले बादलों की मौजूदगी तो रही मगर बूंदाबांदी कुछ देर के लिए थम भी गई। वहीं सुबह से कई जिलों में बारिश से सड़कों और गलियों में जलजमाव से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।
water level
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में पिछले 24 घंटे में गंगा में 1.65 मीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इलाहाबाद से लेकर बलिया तक पिछले 48 घंटे से गंगा में बढ़ाव जारी है और जल आयोग ने बढ़ाव जारी रहने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
भदोही के सीतामढ़ी में रविवार की शाम जलस्तर 73 मीटर पर पहुंच गया था। मिर्जापुर में 70.36 मीटर, वाराणसी में 64.62 मीटर, गाजीपुर में 56.63 मीटर और बलिया के गायघाट में गंगा का जलस्तर 56.11 मीटर रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
rain
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह मऊ में घाघरा का जलस्तर रविवार को 69.25 मीटर, बलिया के बेल्थरारोड में घाघरा 63.70 मीटर व मनियर में 63.600 मी. पर बह रही थी। आजमगढ़ में बदरहुंआ में 71.12 मीटर व डिघिया में 70.28 मीटर पर थी। जौनपुर में गोमती का जलस्तर 24 घंटे में 45 सेमी बढ़ा है पर खतरे के निशान 26 फीट से अभी काफी नीचे है।