{"_id":"5acdf23d4f1c1b603e8b4993","slug":"pre-wedding-shoot-trends-increase-regularly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्री\/पोस्ट वेडिंग फोटो शूट का बढ़ा ट्रेंड, गंगा घाट बना सबसे पसंदीदा स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री/पोस्ट वेडिंग फोटो शूट का बढ़ा ट्रेंड, गंगा घाट बना सबसे पसंदीदा स्थल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : अमर उजाला
शादी की खूबसूरत यादों को संजोकर रखना कौन नहीं चाहता लेकिन अब सिर्फ शादी ही नहीं, प्री-वेडिंग और पोस्ट-वेडिंग पलों को भी सहेजा जा रहा है। अब वो दौर गया जब शादी के दिन और उससे पहले इंगेजमेंट, हल्दी और मेहंदी तक की रस्में सहेजी जाती थीं। बॉलीवुड से शुरू हुआ प्री-वेडिंग फोटो शूट, पहले मेट्रो शहरों तक पहुंचा और अब बनारस में इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
shoot
- फोटो : अमर उजाला
शादी के फोटो शूट की तरह ही प्री-वेडिंग शूट का महत्व बढ़ गया है और इस पर लाखों रुपये भी खर्च भी कर रहे हैं। दोस्तों, रिश्तेदारों को भी इस प्री-वेडिंग एलबम में पूरी जगह दी जा रही है। प्री-वेडिंग शूट के लिए लोकेशन बहुत मायने रखता है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ के साथ ही लोकेशन के मामले में बनारस का भी जवाब नहीं। इस लिहाज से यहां के लोगों को प्री-वेडिंग फोटो शूट कराने में खासी सहूलियत हो जाती है।
shoot
- फोटो : अमर उजाला
काशी के घाट, गंगा उस पार, अब सिर्फ फिल्मों, सीरियलों की शूटिंग के लिए नहीं, वेडिंग शूट के लिए बेहतरीन माने जा रहे हैं। इसके अलावा सारनाथ, रामनगर किला और बीएचयू में भी प्री-वेडिंग फोटो शूट कराए जा रहे हैं। इसके अलावा बनारस के आसपास के जिलों के जल प्रपात जैसे लोकेशन पर फोटो शूट कराए जा रहे हैं। दिल्ली, जयपुर और लखनऊ जैसे शहरों में पुरातात्विक धरोहरों के आसपास फोटो शूट खासे पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
wedding
बनारस में प्री-वेडिंग फोटोशूट की शुरुआत करने वाले वेडिंग फोटोग्राफर मनीष मिश्रा बताते हैं कि बनारस में इस वक्त प्री-वेडिंग शूट का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। बताते हैं कि बेहतरीन लोकेशन के साथ कपल के बीच ही बेहतरीन केमिस्ट्री को कैमरे में कैद करना इसकी सबसे अहम खासियत है। लोकेशन से लेकर ड्रेस, लाइटिंग सबका ख्याल रखना होता है। फोटो शूट के साथ पोस्ट प्रोसेसिंग भी अहम होता है। फोटो में ‘वॉव इफेक्ट’ इसी से आता है। लाइट, टोन, कलर इससे ही बैलेंस किया जाता है।