{"_id":"5acf23434f1c1b683d8b4b24","slug":"parliament-washout-against-bjp-leaders-on-fasting-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बजट सत्र न चलने के विरोध में आज BJP का देशव्यापी उपवास, अपने-अपने इलाकों में उपवास पर बैठे सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट सत्र न चलने के विरोध में आज BJP का देशव्यापी उपवास, अपने-अपने इलाकों में उपवास पर बैठे सांसद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
upvas
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्ष के संसद न चलने देने के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने जिला मुख्यालयों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपवास रखा। वाराणसी में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने नेतृत्व किया जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने चंदौली में उपवास की अगुवाई की। बलिया में सांसद भरत सिंह, जौनपुर में सांसद केपी सिंह व प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, आजमगढ़ में राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर व सांसद नीलम सोनकर, भदोही में सांसद वीरेंद्र सिंह, रावर्ट्र्सगंज में सांसद कुंवर छोटेलाल सिंह खरवार और मऊ में सांसद हरिनारायन राजभर ने उपवास किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....
upvas
- फोटो : अमर उजाला
संसद के बजट सत्र को सही से न चलने देने की वजह से पीएम मोदी आज उपवास पर हैं। उनके साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भी उपवास कर रहे हैं। पूरे देश में पार्टी कार्यकर्ता पीएम मोदी की इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं। वाराणसी में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसका नेतृत्व किया।
upvas
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस व विपक्षी दलों द्वारा सदन को लगातार बाधित करने के खिलाफ आज गाजीपुर कचहरी स्थित सरयु पांडेय पार्क मे गाजीपुर सांसद केंद्रीय रेल राज्यमंत्री व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा नेता उपवास पर बैठे। जिलाध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य श्री विशाल सिंह चंचल, विधायिका डा संगीता शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
upvas
- फोटो : अमर उजाला
विपक्ष के रवैये के विरोध में सोनभद्र सांसद छोटेलाल लाल खरवार, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल सहित अन्य भाजपाजन उपवास पर बैठे हैं।
विज्ञापन
upvas
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के द्वारा संसद सत्र नहीं चले देने को लेकर मऊ सांसद हरिनरायन राजभर गुरुवार को कलक्ट्रेट परिषर में धरना देकर उपवास पर बैठे। इस दौरान विपक्षी दलों पर भाजपा सांसद ने जमकर हमला बोला।