{"_id":"61764759b12dda24ba4f304d","slug":"pm-narendra-modi-in-varanasi-will-be-inaugurated-ring-road-parking-cng-biogas-plant-and-bridges","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पीएम मोदी: रिंगरोड, पार्किंग, बायोगैस प्लांट और पुलों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पीएम मोदी: रिंगरोड, पार्किंग, बायोगैस प्लांट और पुलों का किया लोकार्पण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:11 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र काशी में जनसभा को संबोधित किया। साथ ही बुनियादी सुविधाओं पर्यटन, कृषि से जुड़ी तकरीबन 28 परियोजनाओं की सौगात दी।
विज्ञापन
1 of 7
पीएम मोदी ने दी कई सौगातें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी शहर के बुनियादी विकास के लिए बनकर तैयार कई परियोजनाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण के साथ ही सोमवार को आमजन के लिए समर्पित हो जगं। रिंगरोड के साथ ही तीन पार्किंग स्थलों की सौगात मिली। इससे न सिर्फ वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्थित जगह मिलेगी बल्कि लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। इसके अलावा बायोगैस प्लांट, रामनगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वरुणा नदी पर कोनिया के पास पुल और कालिकाधाम पुल भी आवागमन के लिए खोल दिया गया।
काशी में बुनियादी सुविधाओं पर्यटन, कृषि से जुड़ी तकरीबन 28 परियोजनाओं की सौगात सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने के बाद आमजन के लिए समर्पित हो गईं। परियोजना स्थल पर दिनभर साफ-सफाई का काम चलता रहा और उसे फूल मालाओं और रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र में पुराने जीटी रोड के पास भव्य गेट बनाया गया।
वहीं कचहरी के पास वरुणा नदी के किनारे बने ढलान पर गेट बनाकर फूल माला से सजाया गया। इसी तरह कोईराजपुर हरहुआ के पास रिंग रोड पर भी सजाया गया। इसी तरह शहंशाहपुर, कोनिया पुल, कालिकाधाम, गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक सजाया गया। लहुराबीर से लेकर मैदागिन गौदालिया तक तिरंगी स्पाइरल लाइटें लगाई गई।
रिंग रोड तैयार, फर्राटा भरेंगे वाहन
2 of 7
रिंग रोड, वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
कोईराजपुर (हरहुआ) से राजातालाब तक दूसरे फेज में 17 किमी तक रिंग रोड का काम पूरा हो गया। प्रयागराज हाईवे के राजातालाब से हरहुआ, चिरईगांव से होते हुए गंगापार चंदौली के लौंदा झांसी तक तकरीबन 58 किमी लंबी रिंग रोड का निर्माण होना है। इसमें पहले फेज में संदहा (चिरईगांव) से कोईराजपुर (हरहुआ) तक तकरीबन 16 किमी लंबे मार्ग का काम पूरा हो चुका है और इस पर वाहन फर्राटे भर रहे हैं।
बाकी तीसरे चरण में संदहा (चिरईगांव) से चंदौली के लौंदा झांसी तक रिंग रोड का काम तेजी से चल रहा है। यह रिंग रोड राजातालाब में कोलकाता से दिल्ली तक जाने वाले नेशनल हाईवे, हरहुआ में वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे, लमही के आगे पांडेयपुर मार्ग पर वाराणसी-आजमगढ़ नेशनल हाईवे और चिरईगांव में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे को जोड़ेगा।
वाराणसी से गोरखपुर फोरलेन हाईवे पैकेज दो का लोकार्पण
3 of 7
वाराणसी
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से गोरखपुर तक बन रहे फोरलेन हाईवे का पैकेज दो बनने के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी भी सौगात दी। इसके बन जाने से वाराणसी से गोरखपुर आने-जाने वालों को सहूलियत मिलेगी। यह हाईवे रिंगरोड से जुड़ा है। इससे वाराणसी सहित आसपास के जिले के लोगों को भी आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस पर करीब 72.15 किमी लंबे इस मार्ग पर जमीन अधिग्रहण से लेकर सड़क और पुल निर्माण पर 3509 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेनियाबाग, टाउनहाल, सर्किट हाउस में मिलेगी पार्किंग की सुविधा
4 of 7
टाउन हॉल पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला
शहर के बेनियाबाग, टाउनहॉल मैदान और सर्किट हाउस परिसर में बनने वाली भूमिगत पार्किंग की सौगात सोमवार को मिल गई। इससे शहर में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। तीनों जगह कुल मिलाकर 712 चारपहिया और 438 दोपहिया वाहन खड़ा हो सकेंगे।
बेनियाबाग में 470 चारपहिया और 130 दोपहिया वाहनों के खड़ा करने की सुविधा होगी। वहीं टाउनहॉल में 230 दोपहिया और 130 चारपहिया के अलावा सर्किट हाउस में 112 चारपहिया और 178 दोपहिया वाहन खड़ा हो सकेंगे। इस महीने इन तीनों भूमिगत पार्किंग की सौगात मिलने से शहर में लगने वाले जाम में कमी आएगी।
विज्ञापन
कोनिया और कालिकाधाम पुल के रास्ते शहर से जुड़ जाएंगे गांव
5 of 7
वरुणा नदी पर बना कोनिया पुल
- फोटो : अमर उजाला
वरुणा नदी पर बने कोनिया पुल से कई गांव सीधे शहर से जुड़ जाएंगे। इस पुल के रास्ते दीनापुर, जाल्हूपुर, शंकरपुर, सलारपुर सहित दो दर्जन गांव के लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी। लोगों को अब चिरईगांव से आशापुर या पंचक्रोशी के रास्ते होकर शहर में आने के लिए अधिक चक्कर नहीं लगाने होंगे।
बाबतपुर-कपसेठी-भदोही मार्ग पर कालिकाधाम के पास बने फ्लाईओवर से वाराणसी सहित आसपास के कई जिलों का आवागमन सुलभ हो जाएगा। इससे भदोही, जौनपुर के लिए लोग आसानी से आ जा सकेंगे। पुल न होने से यहां काफी लंबा जाम लगता था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।