{"_id":"5b4a5c9c4f1c1b50748b4d98","slug":"pm-narendra-modi-first-day-varanasi-tour-saw-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के काशी दौरे का पहला दिन कुछ इस तरह गुजरा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के काशी दौरे का पहला दिन कुछ इस तरह गुजरा, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। पीएम मोदी अपने 13वें दौरे के पहले दिन यहां पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने जनता को 936.95 करोड़ रुपये की 33 योजनाओं का तोहफा दिया। पीएम ने 449.29 करोड़ रुपये की 21 योजनाओं का लोकार्पण और 487.66 करोड़ रुपये की 12 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा पीएम में राजतालाब में जनसभा को संबोधित किया।
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने वाराणसी-गाजीपुर सिटी-बलिया रेल खंड के विद्युतिकरण का लोकार्पण किया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम ने वाराणसी सिटी से वाराणसी-गाजीपुर सिटी-बलिया मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही रेलखंड पर बिजली चालित सवारी गाडि़यों का संचालन शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम डीरेका के छविगृह में ‘मेरी काशी’ का विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुस्तिका का विमोचन किया। इसकी प्रतियां पीएम मोदी, राज्यपाल रामनाईक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को भेंट की।
विज्ञापन
modi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी को ‘ऊर्जा गंगा’ की भी सौगात दी। बीएचयू, डीरेका और भेल के आवासीय परिसर में शुरू हुई पीएनजी आपूर्ति के अलावा उन्होंने सीएनजी सप्लाई सिस्टम और हरिश्चंद्र घाट पर प्राकृतिक गैस से संचालित होने वाला शवदाह गृह का लोकार्पण किया।