फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पीएम मोदी ने दी गंगा किनारे बसी टेंट सिटी की सौगात, मिलेंगी ये आलीशान सुविधाएं

Fri, 13 Jan 2023 05:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 13 Jan 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will givegift of tent city varanasi these luxurious facilities will be available
- फोटो : अमर उजाला
उत्तरायण हो रहे सूर्य से ठीक पहले वाराणसी में उत्तरवाहिनी गंगा के पूर्वी तट पर बसे तंबुओं के शहर का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया।  रविदास घाट पर आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय जलपत्तन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। टेंट सिटी को पूरी तरह से संवार लिया गया है और इसमें 15 जनवरी से पर्यटक ठहरने लगेंगे। टेंट सिटी बसाने में विकास प्राधिकरण के जरिये जनसुविधाओं का विकास किया गया है।


पानी के लिए सरकार ने बोरिंग कराई है और बिजली के तार व सीवर लाइन बिछाई गयी है। टेंट सिटी से निकलने वाले सीवर को पंप कर के सीधे रामनगर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ले जाया जाएगा। साफ सफाई के लिए नगर निगम के लोग तैनात किए गये हैं। टेंट सिटी की सुरक्षा के लिए अस्थाई पुलिस चौकी रहेगी। बाढ़ के समय कुछ महीनों के लिए टेंट सिटी को यहां से हटा लिया जाएगा।
 
PM Modi will givegift of tent city varanasi these luxurious facilities will be available
- फोटो : अमर उजाला

घाटों के पार रेत पर बनकर तैयार तंबुओं का शहर से स्थानीय लोगों को बड़ी तादात में रोजगार मिलेगा। साथ ही पूर्वांचल के उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध होगा। यहां बता दें कि कछुआ सेंचुरी के कारण गंगा पार रेती में किसी तरह के आयोजन पर एनजीटी का आदेश आड़े आ रहा था, लेकिन सरकार के प्रयास से कछुआ सेंचुरी शिफ़्ट होने के बाद इस समस्या का भी समाधान हो गया है और गंगा पार फैली रेती को पर्यटन का नया केंद्र बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

PM Modi will givegift of tent city varanasi these luxurious facilities will be available
- फोटो : अमर उजाला

वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि टेंट सिटी को तीन कलस्टर में स्थापित किया गया है और प्रत्येक कलस्टर में 200 टेंट हैं। इसमें विला, सुपर डीलक्स और डीलक्स रूम की व्यवस्था है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi will givegift of tent city varanasi these luxurious facilities will be available
- फोटो : अमर उजाला

ठहरने की सुविधा के लिए स्विस कॉटेज, रिसेप्शन एरिया, गेमिंग जोन, रेस्टोरेंट, डायनिंग एरिया, कॉन्फेंस स्थल, स्पॉ एवं योगा केन्द्र, लाइब्रेरी एवं आर्ट गैलरी के अतिरिक्त वॉटर स्पोर्टस, कैमल, हार्स राइडिंग आदि तथा अन्य सांस्कृतिक एवं स्पोर्ट्स गतिविधियां होगी।

विज्ञापन
PM Modi will givegift of tent city varanasi these luxurious facilities will be available
- फोटो : अमर उजाला

पांच सितारा होटल की सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में निजी बिच के साथ गंगा दर्शन विला सबसे खास आकर्षण वाला है। इसके अलावा अन्य टेंट कॉटेज भी है। यहां ख़ास बनारसी खानपान होगा। इसके अलावा ख़ास थीम पर लाइटिंग और डेकोरेशन किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed