{"_id":"5b49df184f1c1b43748b49a0","slug":"pm-modi-target-rahul-gandhi-in-azamgarh-for-muslim","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने राहुल गांधी से पूछा, मुस्लिम महिलाओं की पार्टी नहीं है कांग्रेस?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने राहुल गांधी से पूछा, मुस्लिम महिलाओं की पार्टी नहीं है कांग्रेस?
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
modi
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन के पूर्वांचल दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन शनिवार को दो अलग-अलग रूप में दिखे। मुलायम सिंह यादव के गढ़ में उनका रुख हमलावर रहा। सपा-बसपा गठबंधन को मौकापरस्त बताते हुए उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला कर मिशन 2019 की शुरुआत कर दी। वहीं जब वह अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों से रूबरू हुए तो उन्होंने अपना संबोधन विकास पर ही केंद्रित रखा। आगे की स्लाइड्स में देखें..
Trending Videos
modi
- फोटो : अमर उजाला
23,349 करोड़ रुपये से बनने वाले देश के सबसे लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के बाद जनसभा में चुनावी शंखनाद करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि कांग्रेस के नामदार कह रहे हैं कि उनकी पार्टी मुसलमानों की है। कहा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी कह चुके थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। यह तो ठीक है लेकिन कांग्रेस ये बताए कि उनकी पार्टी मुस्लिम पुरुषों की है, महिलाओं की नहीं है क्या?
modi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार महिलाओं के जीवन को आसान बनाने के लिए प्रयास कर रही है, वहीं ये दल मिलकर महिलाओं और विशेषकर मुस्लिम बहन-बेटियों के जीवन को और संकट में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों मुस्लिम महिलाओं की मांग थी कि तीन तलाक को बंद किया जाए लेकिन इन्हीं दलों ने संसद में कानून नहीं पास होने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
modi
- फोटो : अमर उजाला
तलाक पीड़ित बहनों की क्या दशा है, ये वही बता सकती हैं। हलाला में कितनी जलालत झेलनी पड़ती है कोई उनसे मिले तो पता चले। कहा, तीन तलाक का विरोध करने वाले मोदी को हटाने का नारा ही दे सकते हैं। इनकी समस्याएं नहीं हल कर सकते। ये चाहते हैं कि तीन तलाक होता रहे, मुसलिम बहनों के साथ अत्याचार होता रहे लेकिन मैं इन दलों को साथ लाने की पूरी कोशिश करूंगा, ताकि तीन तलाक और हलाला जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाए।
विज्ञापन
modi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी ने कहा कि योगी सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार पर नियंत्रण कर विकास का वातावरण बनाया है। बड़े अपराधियों की आज क्या हालत है यह किसी से छिपी नहीं है। योगी ने प्रदेश में निवेश लाने और उद्यमियों के लिए व्यापार को सुलभ बनाने का कार्य किया है।