{"_id":"5be9cd48bdec2269c10f9c50","slug":"pm-modi-happy-after-welcome-in-varanasi-see-the-photos-of-special-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी के स्वागत से गदगद होकर लौटे पीएम मोदी, इन 10 तस्वीरों में देखें 15वें दौरे की खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के स्वागत से गदगद होकर लौटे पीएम मोदी, इन 10 तस्वीरों में देखें 15वें दौरे की खास बातें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दीपावली के एक सप्ताह बाद सौगात देने वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वागत के लिए लाइटिंग और भव्य स्वागत से अभिभूत रहे। हालांकि केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन के चलते पीएम मोदी रोड की बजाय सामान्य तरीके से बाबतपुर से वाजिदपुर तक पहुंचे। जनसभा में उमड़ी भीड़ से लेकर बाबतपुर से वाजिदपुर के बीच स्वागत को उमड़े लोगों को देखकर प्रधानमंत्री काफी प्रसन्न हुए। पीएम के इस दौरे में बहुत कुछ खास हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें 10 खास बातें..
सभा को सबोंधित करते हुए पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर टर्मिनल के लोकार्पण के दौरान सोमवार को जब पीएम मोदी जब जेटी पर बने मंच पर पहुंचे तो डूबते सूरज की लालिमा और मां गंगा को देख भावुक हो उठे। उन्होंने मां गंगा के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित की और सूर्य देव के समक्ष सिर झुकाया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने हर-हर गंगे का नारा लगाया। इसके बाद पीएम को देखने गंगा के उस पार से आए लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया।
YOGI MODI VARANASI
- फोटो : self
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन की शुरुआत चिर-परिचित अंदाज में हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ की और साथ ही छठ पूजा की शुभकामनाएं देकर पूरब से अपना नाता प्रगाढ़ किया। भोजपुरी में कहा कि आस्था, पवित्रता से भरे सूर्य उपासना के महान पर्व छठ का आप सब माता-भगिनी लोगन के बहुत-बहुत बधाई बा...। चार दिन के ई पर्व से हर घर-परिवार में सुख-समृद्धि की कामना हौ...। आप सब लोग दिवाली मनवलन...भाईदूज अउर गोवर्धन पूजा...फिर देव दीपावली की तैयारी करत हउअन... सब पर्व का एक साथ बधाई...।
प्रधानमंत्री की तरफ से छठ पूजा की शुभकामनाओं की जनसमूह ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
प्रधानमंत्री की तरफ से छठ पूजा की शुभकामनाओं की जनसमूह ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ के दर्शन के बाद बाबा की नगरी आना सौभाग्य की बात: प्रधानमंत्री
- फोटो : अमर उजाला
विकास परियोजनाओं की सौगात लेकर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी नेचर, कल्चर और एडवेंचर का संगम बनने जा रही है। वर्षों पहले देश ने विकास का जो सपना देखा था, वह काशी की धरती पर आज साकार हो गया है। सभा में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, बदलते बनारस की तस्वीर काशी को भव्य और दिव्य बनाएगी। इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, लोकार्पण वाली परियोजनाओं से काशी नभ, थल के साथ-साथ जल से भी जुड़ गया है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
देश में जल परिवहन के मार्ग को काशी की जनता को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री ने इसे न्यू इंडिया के न्यू विजन का जीता-जागता सबूत बताया। कहा, परियोजना से बनारस सहित पूरा पूर्वी भारत और बंगाल की खाड़ी से जुड़ गया है। वाराणसी और देश उस विकास का गवाह बन गया है, जो देश में पहले जरूरी था। प्रधानमंत्री ने गंगा की सफाई पर बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि हमारी सरकार गंगा को निर्मल बनाने के लिए पैसा बहा रही है, जबकि पूर्व की सरकारों ने गंगा को निर्मल करने के नाम पर करोड़ों रुपये पानी में बहा दिए।