17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन होता है। उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में उनके चाहने वाले और भाजपा कार्यकर्ता उनके बर्थ-डे को बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। भाजपा कार्यकर्ता जन्मदिन से पहले एक सप्ताह सेवा सप्ताह अभियान चलाते हैं। इस दिन वह रक्तदान, साफ-सफाई और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। यह हर साल की तरह इस साल भी हो रहा है।
2 of 5
pm modi birthday seva saptah
बुधवार को उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने स्वच्छता अभियान के क्रम में पांडेयपुर चौराहे पर कोरोना महामारी के काल मे भी सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने वाले सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। पांडेयपुर चौराहे पर स्थापित मुंशी प्रेमचंद की मूर्ति को मंत्री ने धोकर प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे चौराहे पर व्यापक सफाई अभियान चलाया।
रोहनिया में शूलंटकेश्वर महादेव मंदिर में प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने साफ-सफाई की। कार्यकर्ता भी शहर में सेवा सप्ताह के तहत हो रहे काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
अस्सी घाट पर जगी स्वच्छता की अलख
स्वच्छता को जन आंदोलन की राह दिखाने वाले अस्सी घाट पर नमामि गंगे ने स्वच्छता की अलख जगाई। पीएम मोदी जन्मदिन सेवा सप्ताह के तहत अस्सी घाट की सफाई की गई। गंगा किनारे और घाट की सीढ़ियों पर इधर-उधर बिखरे कूड़े-कचरे को कूड़ेदान तक पहुंचाया गया। राष्ट्रीय ध्वज और पीएम मोदी की तस्वीर लेकर लाउडस्पीकर से गंगा घाटों के आसपास स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि पीएम मोदी ने अस्सी घाट पर गंगा के किनारे कुदाल से साफ-सफाई कर देश-दुनिया को स्वच्छता का संदेश दिया है। पीएम मोदी द्वारा पेश की गई स्वच्छता की मिसाल को हमें आगे बढ़ाना है। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के साथ स्वच्छ भारत का सपना देखा था। महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोडकर मां भारती को आजाद कराया। अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।