फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: चित्रों में देखें BHU का स्पंदन, 1100 स्टूडेंट्स ने दिखाए 19 तरह के टैलेंट; कलयुग का प्रकोप देख सहमे

Wed, 05 Mar 2025 02:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 02:45 PM IST
सार

बीएचयू में आयोजित स्पंदन के दाैरान छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। मंच पर कलयुग नाम के शैतान का प्रकोप देख ऑडियंस सहम गई। ये सभी प्रस्तुतियां क्रिएटिव डांस और कोरियोग्राफी कैटेगरी में हुईं। 

विज्ञापन
PHOTOS gallery Spandan in bhu 1100 students showed 19 types of talent scared to see Kalyug
स्पंदन में नृत्य करतीं बीएचयू की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

Spandan BHU 2025: बीएचयू के अंतर संकाय युवा महोत्सव स्पंदन के दूसरे दिन 11 अलग-अलग जगहों पर 19 स्पर्धाओं में 1100 स्टूडेंट्स ने टैलेंट दिखाया। एंफीथियेटर ग्राउंड के मुख्य मंच पर देव-असुरों का संग्राम और तांडव करतीं मां काली का संहार नृत्य दिखा। 



डम-डम डमरू की निनाद और शंखनाद के बीच मां काली ने रक्तबीज नामक राक्षस का सिर काटकर उसके रक्त का पान किया। वहीं रावण और कंस से खुद को बलवान बताने वाले कलयुग नाम के शैतान का प्रकोप देख ऑडियंस सहम गई। 

PHOTOS gallery Spandan in bhu 1100 students showed 19 types of talent scared to see Kalyug
शिव-पार्वती के डांस ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध। - फोटो : अमर उजाला

संगम स्नान की नाट्य प्रस्तुति ने श्रोताओं को महाकुंभ की धरा पर पहुंचा दिया। चंद्रचूर्ड़ शिव शंकर पार्वती... गीत पर भगवान विश्वनाथ मां पार्वती के साथ मनोहारी नृत्य करते दिखे। वहीं रामायण, महाभारत और पुराण प्रसंग का भी मंचन किया गया। ये सभी प्रस्तुतियां क्रिएटिव डांस और कोरियोग्राफी कैटेगरी में हुईं। 

बीएचयू के 11 अलग-अलग मंच पर स्पंदन का चार दिवसीय कार्यक्रम चल रहा है। कृषि शताब्दी प्रेक्षागृह में समूह गायन में प्रतिभागियों ने तुम उठो सिया शृंगार करो, शिव धनुष राम ने तोड़ा है... गाया तो पूरा सभागार ही धुन में धुन मिलाने लगा। 

जीवन में जो एक चीज स्थिर है वो है बदलाव

PHOTOS gallery Spandan in bhu 1100 students showed 19 types of talent scared to see Kalyug
मंच पर डांस प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विधि संकाय में डिबेट और ‘युवा, महाकुंभ और मौसम’ की थीम पर अंग्रेजी कविताओं की प्रस्तुतियां हुईं। प्रतिभागी ने सुनाया- जीवन में जो एक चीज स्थिर है वो है बदलाव, बिल्कुल मौसम की तरह। दृश्य कला संकाय में रंग, ब्रश और पेंसिल के हुनरबाजों ने ललित कला की कार्टून, रंगोली, ऑन द स्पॉट पेंटिंग और कोलाज विधाओं में अपना हुनर दिखाया। ऑन द स्पॉट पेंटिंग में 18 विद्यार्थियों ने ‘श्री विश्वनाथ मंदिर और वाराणसी के गंगा घाट’ की छवियां कैनवास पर उकेरीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
PHOTOS gallery Spandan in bhu 1100 students showed 19 types of talent scared to see Kalyug
युवा महोत्सव स्पंदन में माइम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को 12 संकायों, संस्थानों और महाविद्यालयों ने प्रतिभागिता की। किसी ने प्रेमचंद की कहानी, तो किसी ने शिक्षा द्वारा अनदेखे चेहरे और अनकहे जज्बात विषय को अभिव्यक्त किया। मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में सामाजिक कथाएं और लघु नाटक की प्रस्तुतियां हुईं। वहीं, भारतीय संगीत प्रतियोगिता में 11 टीमों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
PHOTOS gallery Spandan in bhu 1100 students showed 19 types of talent scared to see Kalyug
मंच पर डांस प्रस्तुत करतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

केएन उडुपा सभागार में वेस्टर्न ग्रुप म्यूजिक इवेंट में बीट बॉक्सिंग, क्लैप बॉक्स, कैरिओक, इलेक्ट्रिक गिटार से सजे संगीत पर 13 टीमों ने हिस्सा लिया। मोनो वेस्टर्न म्यूजिक में 20 प्रस्तुतियां हुईं। महामना हॉल में 13 टीमों के बीच माइम प्रतियोगिता हुई। पं. ओंकार नाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में ताल कहरवा, चारूकेशी राग, तीन ताल के अलावा सितार, वॉयलन और बांसुरी वादन की प्रस्तुतियां हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed