फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EO आत्महत्या: प्रियंका गांधी का सीएम योगी को खत, लिखा- मामले में पारदर्शी जांच कर मिले परिवार को न्याय

Sun, 12 Jul 2020 11:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Jul 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Priyanka gandhi vadra wrote letter to cm yogi adityanath demand for a transparent inquiry for family judgement
प्रियंका गांधी और पीसीएस अफसर मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले के मनियर नगर पंचायत की ईओ (अधिशासी अधिकारी) के आत्महत्या के मामले में परिजन उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। वहीं अब पीसीएस अधिकारी के पीड़ित परिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भी साथ मिल गया है।

PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Priyanka gandhi vadra wrote letter to cm yogi adityanath demand for a transparent inquiry for family judgement
प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा मुख्यमंत्री योगी का पत्र - फोटो : अमर उजाला

प्रियंका गांधी ने इस मामले में जांच की मांग की है, साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि बलिया में तैनात पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय के साथ अचानक घटी दुखद घटना से उनके परिजन परेशान हैं। परिजनों का कहना है कि इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए। प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इसमें एक पारदर्शी जांच कर सभी तथ्यों को सामने लाने का निवेदन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पीसीएस महिला अधिकारी को न्याय मिलेगा।
 
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Priyanka gandhi vadra wrote letter to cm yogi adityanath demand for a transparent inquiry for family judgement
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा है कि आपके संज्ञान में बलिया में घटी दुखद घटना जरूर आई होगी। एक युवा पीसीएस अधिकारी मणि मंजरी राय को हमने खो दिया। खबरों के अनुसार मणि मंजरी राय ने अपने विभाग व पूरी व्यवस्था की कार्यशैली पर कुछ गंभीर प्रश्न उठाए हैं। सामने आए हुए तथ्यों से व्यवस्था में काफी गहरे तक फैले भ्रष्ट तंत्र की तरफ इशारा मिलता है। इस मामले की पारदर्शी और मजबूती से जांच मणि मंजरी के परिवार और ईमानदारी से काम करने वाले सभी अधिकारियों को न्याय दिलाने के लिए अति आवश्यक है। कोई कितना भी रसूखदार व्यक्ति हो किसी के कहीं भी संबंध हो लेकिन अगर इस मामले में दोषी है तो उसको सजा जरूर मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Priyanka gandhi vadra wrote letter to cm yogi adityanath demand for a transparent inquiry for family judgement
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

बरामद हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि 'वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं। लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे वह काफी दुखी हैं। लिहाजा उनके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।'

विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Priyanka gandhi vadra wrote letter to cm yogi adityanath demand for a transparent inquiry for family judgement
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी 8 जुलाई को ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा कि बलिया में तैनात गाजीपुर निवासी युवा अधिकारी मणि मंजरी के बारे में दुखद समाचार मिला। खबरों के अनुसार उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। मणि मंजरी के परिवार को न्याय मिले इसके लिए, सभी तथ्यों का सामने आना और निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed