फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीसीएस आत्महत्या: अब पुलिस को मिल सकते हैं अहम सुराग, हिरासत में आया ये आरोपी

Sun, 12 Jul 2020 10:55 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Jul 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Now police can get important clues accused driver arrested in ballia
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

बलिया जिले के नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय के आत्महत्या के मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मंडी चौकी क्षेत्र से आरोपी ईओ के वाहन चालक चंदन कुमार वर्मा को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Now police can get important clues accused driver arrested in ballia
गुरुवार को अधिशाशी अधिकारी का कार्यालय पुलिस ने किया सील। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस के अनुसार ईओ के खुदकुशी मामले में इससे अहम जानकारी मिल सकती है। छह जुलाई की रात नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय का शव उनके आवास में फंदे से लटका मिला था। ईओ के पिता जयठाकुर राय ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई थी।

PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Now police can get important clues accused driver arrested in ballia
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

वहीं उनके भाई विजयानंद राय की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत के अध्यक्ष, टैक्स लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर, चालक व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस को मंडी चौकी क्षेत्र के एक मकान में चालक चंदन के छिपे होने की सूचना मिली। सदर कोतवाल विपिन सिंह ने उसे हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Now police can get important clues accused driver arrested in ballia
चैयरमैन के घर दबिश देने पहुंची थी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

कोतवाल ने बताया कि चालक को हिरासत लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। ईओ के भाई विजयानंद ने चालक पर भी संदेह जाहिर किया था। आरोप लगाया था कि यह अध्यक्ष का खास आदमी है। अध्यक्ष के मना करने पर वह गाड़ी चलाने नहीं जाता था। बहन को किसी न किसी माध्यम से प्रताड़ित किया जाता रहा है।

विज्ञापन
PCS Officer Suicide Case in Ballia News: Now police can get important clues accused driver arrested in ballia
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

ईओ व नायब तहसीलदार से आज हो सकती है पूछताछ
ईओ के खुदकुशी मामले में कॉल डिटेल निकलने के बाद अब नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। इसमें पुलिस के शक की सूई प्रशासनिक अधिकारियों की तरफ भी जाने लगी है। इसी के तहत पुलिस ने नोटिस देकर सिकंदरपुर नगर पंचायत ईओ और नायब तहसीलदार रजत सिंह को सदर कोतवाली में बुलाया है। चर्चा है कि मणि मंजरी राय ने अंतिम फोन नायब तहसीलदार रजत सिंह को किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed