पीसीएस महिला अफसर मणि मंजरी राय की आत्महत्या से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। उन्होंने सुसाइड नोट में रणनीति के तहत फंसाने का आरोप लगाया है। तो वहीं पिता ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। भाई ने बुधवार को छह लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए मुकदमा दर्ज कराया है।
बरामद हुए सुसाइड नोट में लिखा है कि 'वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आईं। लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे वह काफी दुखी हैं। लिहाजा उनके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है।'
3 of 6
घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
पिता ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
पीसीएस अफसर मणि मंजरी राय की मौत के मामले में उनके पिता जय ठाकुर राय ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बेटी की हत्या कर कमरे में शव लटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वह आत्महत्या कर ही नहीं सकती। लगातार उसकी परिवार वालों से बात हो रही थी। किसी तरह के तनाव में नहीं थी। बेटी को लगातार परेशान किया जा रहा था।
4 of 6
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के कनुवान ग्राम निवासी ईओ मणि मंजरी राय के भाई विजयानंद राय की तहरीर पर पुलिस ने मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, टैक्स लिपिक विनोद सिंह, ईओ संजय राव और कम्प्यूटर ऑपरेटर अखिलेश के अलावा दो अन्य पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
5 of 6
मणि मंजरी राय (फाइल फोटो)।
विजयानंद ने तहरीर में आरोप लगाया है कि बिना टेंडर कराए चेयरमैन ने फर्जी तरीके से 35 कार्यों की पत्रावलियां बनाकर कार्य कराने के लिए आदेश देने का ईओ पर दबाव बनाया था। इसमें से 18 कार्य एक ही ठेकेदार को दे दिए। इसकी शिकायत ईओ ने अपर जिलाधिकारी से की थी। इन लोगों के लगातार दबाव और उत्पीड़न के कारण ईओ ने आत्महत्या कर ली।