{"_id":"5a1e9e474f1c1b70548c0577","slug":"pawan-kalyan-in-varanasi-for-his-film-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे पावरस्टार पवण कल्याण, फोटो पोस्ट कर मचा रखी है धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग के लिए वाराणसी पहुंचे पावरस्टार पवण कल्याण, फोटो पोस्ट कर मचा रखी है धूम
amarujala.com, presented by उत्पल कांत
Updated Mon, 04 Dec 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
pawan kalyan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगास्टार चिरंजीवी के छोटे भाई पावरस्टार पवन कल्याण इन दिनों वाराणसी में हैं। वो यहां अपनी आगामी फिल्म ‘पीएसपीके 25’ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के बाद पवण कल्याण काशी की अबोहवा का आनंद ले रहे हैं। उनके ट्विटर हैंडिल पर वाराणसी की तस्वीरों ने धूम मचा रखी है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
pawan kalyan
- फोटो : twitter
उनके प्रशंसक इसकी तारीफ कर रहे हैं। गंगा में घंटो नौकायन तो घाटों पर बैठकर मां गंगा को निहारना पवन कल्याण के दिनचर्या में शामिल हो गया है। रामनगर से लेकर राजघाट तक कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग चल रही है। पवन कल्याण अपनी पूरी फिल्म यूनिट के साथ बीते शनिवार को वाराणसी पहुंचे।
pawan kalyan
- फोटो : twitter
उन्होंने अबतक मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है। उन्होंने यहां अस्सीघाट पर गंगा आरती के वक्त फिल्म ‘पीएसपीके 25’ का फर्स्ट पोस्टर लॉन्च किया। रविवार को पवण कल्याण और उनका पोस्टर ट्विटर के टॉप ट्रेंड में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
pawan kalyan
- फोटो : twitter
बनारस में इस फिल्म का एक गाना और क्लाइमेक्स शूट होगा। बड़े बजट की फिल्म ‘पीएसपीके 25’ सिनेमाघरों में आने से पहले ही फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म की आधी से ज्यादा शूटिंग यूरोप में हुई है।
पवन कल्याण ने वाराणसी आने की खुशी का इजहार ट्विटर पर किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि फिल्म की शुरुआत से ही हमने तय कर लिया था कि ‘पीएसपीके 25’ का क्लाइमेक्स धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी काशी में करेंगे।