{"_id":"5bbb4aa1867a556817673723","slug":"outrage-in-gandhi-memorial-inter-college-for-vande-matram-dispute-at-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपीः गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल कॉलेज में वंदेमातरम बोलने पर बवाल, मारपीट में कई छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल कॉलेज में वंदेमातरम बोलने पर बवाल, मारपीट में कई छात्र घायल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 08 Oct 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया जिले के बेल्थरा रोड स्थित जीएमएएम (गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल) इंटर कॉलेज में वंदे मातरम और भारत माता की जय बोलने को लेकर उपजे विवाद के बाद सोमवार को छात्रों के साथ कॉलेज के बाहर मारपीट हो गई। मारपीट में आधा दर्जन छात्र घायल हो गए। दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद तनाव के मद्देनजर कॉलेज में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। इस घटना से बलिया का माहौल गरमा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मारपीट में घायल छात्रों का सीएचसी में उपचार कराया गया। दो समुदाय के बीच हुए विवाद के बाद तनाव के कॉलेज में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह प्रार्थना सभा के बाद कुछ छात्रों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय बोला। इसके बाद सभी छात्र अपनी कक्षाओं में पढ़ाई करने के लिए चले गए। दोपहर का मध्यान भोजन होने के बाद कुछ छात्र स्कूल के बाहर नाश्ता करने के लिए निकले थे।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान दुकान पर ही उन छात्रों के साथ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। इस मारपीट में स्कूल के करीब आधा दर्जन छात्र मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उपचार करने के बाद उन्हें घर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स स्कूल में पहुंच गई तथा मामले की छानबीन शुरू कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि स्कूल में मारपीट की घटना हुई है लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एहतियात के तौर पर स्कूल में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : self
बता दें कि मालगोदाम रोड स्थित जीएमएएम इंटर कॉलेज में भारत माता की जय एवं वंदेमातरम बोलने पर छात्रों को सजा दी जाती है। पिछले दिनों यह आरोप स्वयं कालेज के अर्थशास्त्र के शिक्षक संजय पांडेय ने लगाया और छात्रों ने भी इसे लेकर अपनी पीड़ा सुनाई। इसे लेकर करीब आधा दर्जन बना अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।