कोरोना संक्रमण के कारण वाराणसी के मिनी बंगाल की दुर्गा पूजा का रंग बदला-बदला दिखेगा। शहर के प्रमुख पूजा पंडाल भी बेहद सादगी से मां शक्ति की आराधना करेंगे। वहीं प्रतिमाओं की कमी के कारण पूजा समितियों ने पंडालों में माता का चित्र और कलश स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पंडाल भी बेहद छोटे बनाए जाएंगे और दूर से ही माता के दर्शन करने होंगे। देखें अगली स्लाइड्स..।
जैतपुरा में रविवार को केंद्रीय पूजा समिति की बैठक के दौरान जिले भर में दुर्गा पूजा के आयोजन के स्वरूप पर चर्चा हुई। इस दौरान शहर भर की 150 से अधिक पूजा समिति के सदस्यों ने माता की प्रतिमा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। सदस्यों ने बताया कि मूर्तिकारों ने प्रतिमा बनाने में हाथ खड़े कर दिए हैं। इस पर पूजा समितियों ने कहा कि अगर प्रतिमाएं नहीं मिलेंगी तो हम लोग माता का चित्र और कलश स्थापित करके ही पूजन करेंगे। वहीं जिन लोगों ने प्रतिमाओं का आर्डर दे दिया है वह प्रतिमा स्थापित करेंगे। कुछ लोग कलश स्थापित करेंगे और कुछ समितियां कलश और माता का चित्र स्थापित करेंगी।
3 of 5
शंकुलधारा में बन रहीं प्रतिमाएं।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा। पूजा-पंडालों पर भीड़ लगने नहीं दी जाएगी। पूजा पंडालों में साउंड बाक्स से लगाकर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान दिलीप घोष, आशीष दास मुखर्जी, प्रसनजीत मुखर्जी, लखन शर्मा, संजय मुखर्जी, हंसराज, बसंत, अजय पांडेय, सूरज जायसवाल, शशांक, राकेश गुप्ता, विवेकानंद कसेरा, रविशंकर, देवाशीष मुखर्जी, अशोक चक्रवर्ती, राकेश मेहता, अशोक गुजराती और धर्मराज समेत अन्य लोग मौजूद थे।
क्लबों ने जताई सहमति
केंद्रीय पूजा समिति की बैठक में मौजूद सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति टाउन हॉल, हथुआ मार्केट, विजेता स्पोर्टिगिं क्लब जगतगंज, डिलाईट स्पोर्टिगिं क्लब शिवपुर, एसबी दुर्गोत्सव समिति, न्यू यंग ब्वॉयज क्लब, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, भरत मिलाप कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति, बाबा मच्छोदरा नाथ दुर्गोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने पूजा समिति के निर्णय पर सहमति जताई।
समितियों को समझाएं, धमकी न दें
केंद्रीय पूजा समिति की बैठक के दौरान कुछ पूजा समितियों ने पुलिस द्वारा उत्पीड़न किए जाने की बात कही। केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष तिलक राज मिश्र ने कहा कि कुछ थानों पर दुर्गा पूजन समितियों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। यह कार्य निंदनीय है और पुलिस का यह व्यवहार उचित नहीं है। हमारी अपील है कि वह हमें समझाएं, धमकी न दें।