राखी के लिए बाजार सज चुके हैं। दुकानों पर राखियों, तिलक के पैकेट और सोने की शॉपिंग की जा रही है। शहर में कई इलाकों में राखियों की दुकानें सजी हैं। इन सबसे हटकर जिन बहनों के भाई शहर से दूर हैं वो ऑनलाइन राखी भेज रहीं हैं। अपने शहर में भी ऑनलाइन गिफ्ट और राखी भेजने की सुविधा है, जहां अभी से बुकिंग शुरू हो गई है। देखें आगे की स्लाइड्स में...।
हर डिजाइन की राखी :
ऑनलाइन बुकिंग में हर प्रकार की डिजाइनर राखियां मौजूद हैं। इंटरनेट पर संबंधित साइट पर जाएंगे तो राखी के कई डिजाइन और रेट्स डिसप्ले होंगे, जिन्हें अपनी पसंद और बजट के अनुसार चुनकर आप बुक करा सकती हैं। ऑनलाइन राखी भेजने वाली प्रिया कहती हैं कि ऑनलाइन राखी खरीदने और भेजने दोनों में लाभ है। एक तो आपको बाजार में राखी के लिए भटकना नहीं पड़ता। दूसरा राखी को लिफाफे में भरना और फिर पोस्ट ऑफिस जाकर पोस्ट करने की समस्या नहीं होती। राखी के साथ तिलक का सामान, राखी थाली, बुके और मिठाई के रूप में चॉकलेट आदि भी भेज सकती हैं। सामान के अनुसार कोरियर चार्ज और कास्ट आपको पे करनी होगी।
शॉपिंग के साथ भेजें गिफ्ट :
दुर्गाकुंड, लंका, भेलूपुर आदि पास स्टोर्स से आप शॉपिंग कर ऑर्डर भेज सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन साइट भी हैं, जिन पर ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं। शहर में कुछ चुनिंदा दुकानदार भी राखी कोरियर करने व ऑर्डर बुकिंग पर तयशुदा पते पर राखी भेजने की सुविधा दे रहे हैं।
समय से पहुंचेगा गिफ्ट :
ऑनलाइन मार्केट में राखी को लेकर गिफ्ट की भी वैराइटी देखते बन रही है। डिजाइनर ड्रेस, फुटवियर, पर्स लेडीज पर्स, गैजेट्स, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक आइटम, ज्वेलरी और एसेसरीज की हजारों वैराइटी यहां हैं। राखियों के साथ गिफ्ट्स, कार्ड्स और चॉकलेट्स भेजने की सुविधा भी मिल रही है। जहां शहर की बहनें अपने भाइयों के लिए राखी के साथ उनका मनपसंद गिफ्ट भेज रही हैं, वहीं भाई भी दूरदराज रहकर अपनी बहनों कोे उनका मनपसंद उपहार खरीद कर भेज रहे हैं।
ऑफिस में काम करने वाली रश्मि तिवारी कहती हैं कि ऑनलाइन राखी और गिफ्ट की खरीदारी करने से समय की बचत हो जाती है। जॉब करने के चलते बहुत ही कम समय बचता है। ऐसे में ऑनलाइन शॉपिंग को ज्यादा उपयोगी मानती हूं। शगुन बताती हैं कि इस बार भाई मेरे पास नहीं आ पाएगा। क्योंकि वह बंगलूरू में जॉब करता है। इसलिए मैंने ऑनलाइन राखी की शॉपिंग की है। सबसे खास बात राखी रक्षाबंधन के एक दिन पहली ही उनके पास पहुंच जाएगी।