{"_id":"59db543d4f1c1b59678b4e22","slug":"old-wrestler-shridhar-mishra-shows-his-power-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"75 बसंत देख चुके ये जवां, इनके सामने युवा पहलवान भी मांगते है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 बसंत देख चुके ये जवां, इनके सामने युवा पहलवान भी मांगते है पानी
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
shridhar mishra
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं पहलवान श्रीधर मिश्र। ये 75 साल से उपर के हो गए हैं। मगर आज भी उनमें खेल के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है। इनके सामने आज भी युवा पहलवान भी पानी मांगते नजर आते हैं। ये इस उम्र में भी 200 किलो की गदा को आसानी से फेर लेते हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
Trending Videos
shridhar mishra
- फोटो : अमर उजाला
पहलवान श्रीधर मिश्र को जोड़ी गदा और गदा दंगल में महारत हासिल है। वह बनारस के बेनीपुर के रहने वाले हैं। ये इस उम्र में भी 200 किलो की गदा को आसानी से फेर लेते हैं। रविवार को वाराणसी के अकोढ़ा गांव में इन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया तो लौग हैरत में पड़ गए।
shridhar mishra
- फोटो : अमर उजाला
बड़ागांव विकास खंड के अकोढ़ा गांव में रविवार से शुरू हुए दो दिवसीय कुश्ती दंगल में उत्साह का माहौल रहा। इस बार आयोजित कुश्ती में 250 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहलवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए विश्व कुश्ती के विजेता संदीप तुलसी यादव तथा अंतरराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
shridhar mishra
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम उद्घाटन के बाद श्रीधर मिश्र ने सबसे पहले अखाड़ा में कदम रखा और गदा पहलवानी को दिखाया। 75 वर्ष के श्रीधर मिश्र ने लगभग 200 किलो की गदा को पचास से ज्यादा बार फेर कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन दूसरे राज्यों में भी किया है। सैफई महोत्सव में इन्हें विशेष तौर पर आमंत्रित किया जाता है।
विज्ञापन
shridhar mishra
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उन्होंने 75 किलो के गदा को एक हाथ से दस बार घुमाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। श्रीधर मिश्र के इस करतब को देख हजारों की भीड़ ने तालियों से उनका स्वागत किया। कुश्ती का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।