{"_id":"5a9ac7964f1c1be13b8b5d21","slug":"northeast-election-results-bjp-workers-celebrate-victory-in-purvanchal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्वोत्तर में मिली जीत के बाद पूरे पूर्वांचल में BJP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वोत्तर में मिली जीत के बाद पूरे पूर्वांचल में BJP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भाजपा कार्यालय पर पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में आए चुनावी नतीजों के बाद ढोल-नगाड़े के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस मौके पर भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की जीत बताते हुए 2019 लोकसभा चुनाव को भी जीतने का दावा किया।
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के भाजपा कार्यालय पर शनिवार को त्रिपुरा और नागालैंड में विजय हासिल करने पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp victory
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में सांसद भरत सिंह ने ऐतिहासिक विजय जीत पर संसदीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ हर्ष जताया। बांसडीह में भाजपा को पूर्ण बहुमत पर भाजपा के युवा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को जीत पर बधाई दी। ओझा ने कहा कहा 2019 में एक बार पुन: देश में भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
bjp victory
- फोटो : अमर उजाला
भदोही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी करने के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से जनता में विश्वास बढ़ा। भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक ने कहा कि त्रिपुरा और नागालैंड में भाजपा की जीत से इतिहास कायम हुआ।