फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वोटरों को रिझाने के लिए कोई बहा रहा आंसू तो कोई उठा रहा गेहूं का बोझ, 'निरहुआ' ने अपनाया ये तरीका

Thu, 18 Apr 2019 09:54 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 18 Apr 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
NIrahua and others Candidates impress to voter in loksabha election 2019

किसी ने सही कहा है कि राजनीति के कई रंग होते हैं, जो चुनाव के दौरान अक्सर देखने को मिलते हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार हर हथकंडा अपनाता है। कोई जाति धर्म की बात करता है तो कोई पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाकर मतदाता का वोट हासिल करने की कोशिश करता है। कुछ ऐसे ही सियासी रंग देखने को मिल रहे हैं इन दिनों आजमगढ़ में। देखें तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में...

NIrahua and others Candidates impress to voter in loksabha election 2019
अखिलेश और निरहुआ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2019 में आजमगढ़ की दो लोकसभा सीटों सदर और लालगंज पर सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है। आजमगढ़ की लोकसभा सीट पर सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव तो भाजपा से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, लालगंज में बसपा के तरफ से संगीता आजाद और भाजपा से सांसद नीलम सोनकर और कांग्रेस की तरफ से पंकज मोहन सोनकर मैदान में हैं।

NIrahua and others Candidates impress to voter in loksabha election 2019

हर प्रत्याशी अपने तरीके से मतदाताओं में अपनी चर्चा को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। इस कोशिश में प्रत्याशियों द्वारा ऐसी ऐसी हरकतें की जा रही हैं, जिनसे चर्चाओं का बाजार गर्म है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने जनपद की जीवनदायिनी तमसा को अपने रंग में रंगने का प्रयास किया। तमसा नदी से जीत का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रत्याशी द्वारा अपने समर्थकों के साथ बकायदा तमसा की आरती उतारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
NIrahua and others Candidates impress to voter in loksabha election 2019

वहीं लालगंज से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर ने शायद कभी खेतों में पैर तक नहीं रखा होगा, लेकिन वर्तमान में वह गेहूं के बोझ को खेतों में उठाते नजर आए। गरीबों के बच्चों के साथ खेलते भी दिखे। इसके साथ ही किसानों को यह भरोसा दिलाने की जद्दोजहद कर रहे हैं कि वे उनके अपने प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन
NIrahua and others Candidates impress to voter in loksabha election 2019
नीलम सोनकर - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के अंबारी के जनता इंटर कॉलेज में लालगंज से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर जनसभा के दौरान रुमाल से नम आंखों को पोछती नजर आईं। आंसुओं की बूंदें टपकाकर मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की। लोगों ने बताया कि सभा स्थल की खाली कुर्सियां देख नीलम सोनकर की आंखों से आंसू निकल आए। सभी के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय थे। अब प्रत्याशियों को अपनी इन हरकतों का चुनाव के दौरान कितना फायदा पहुंचेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed