किसी ने सही कहा है कि राजनीति के कई रंग होते हैं, जो चुनाव के दौरान अक्सर देखने को मिलते हैं। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार हर हथकंडा अपनाता है। कोई जाति धर्म की बात करता है तो कोई पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों को गिनाकर मतदाता का वोट हासिल करने की कोशिश करता है। कुछ ऐसे ही सियासी रंग देखने को मिल रहे हैं इन दिनों आजमगढ़ में। देखें तस्वीरें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 5
अखिलेश और निरहुआ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में आजमगढ़ की दो लोकसभा सीटों सदर और लालगंज पर सभी पार्टियां अपने प्रत्याशी मैदान में उतार चुकी है। आजमगढ़ की लोकसभा सीट पर सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव तो भाजपा से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, लालगंज में बसपा के तरफ से संगीता आजाद और भाजपा से सांसद नीलम सोनकर और कांग्रेस की तरफ से पंकज मोहन सोनकर मैदान में हैं।
हर प्रत्याशी अपने तरीके से मतदाताओं में अपनी चर्चा को बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। इस कोशिश में प्रत्याशियों द्वारा ऐसी ऐसी हरकतें की जा रही हैं, जिनसे चर्चाओं का बाजार गर्म है। आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने जनपद की जीवनदायिनी तमसा को अपने रंग में रंगने का प्रयास किया। तमसा नदी से जीत का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रत्याशी द्वारा अपने समर्थकों के साथ बकायदा तमसा की आरती उतारी।
वहीं लालगंज से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर ने शायद कभी खेतों में पैर तक नहीं रखा होगा, लेकिन वर्तमान में वह गेहूं के बोझ को खेतों में उठाते नजर आए। गरीबों के बच्चों के साथ खेलते भी दिखे। इसके साथ ही किसानों को यह भरोसा दिलाने की जद्दोजहद कर रहे हैं कि वे उनके अपने प्रत्याशी हैं।
5 of 5
नीलम सोनकर
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के अंबारी के जनता इंटर कॉलेज में लालगंज से भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर जनसभा के दौरान रुमाल से नम आंखों को पोछती नजर आईं। आंसुओं की बूंदें टपकाकर मतदाताओं की सहानुभूति हासिल करने की कोशिश की। लोगों ने बताया कि सभा स्थल की खाली कुर्सियां देख नीलम सोनकर की आंखों से आंसू निकल आए। सभी के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय थे। अब प्रत्याशियों को अपनी इन हरकतों का चुनाव के दौरान कितना फायदा पहुंचेगा यह तो आने वाला वक्त बताएगा।