हे मां अर्पित करूं प्रणाम, कर्म करूं मानुष बनूं ऐसा दे वरदान... के संकल्प के साथ काशी अग्रवाल समाज के युवाओं ने डांडिया-गरबा नृत्य किया। अग्रवाल समाज के युवाओं ने देवी के भक्ति गीतों पर डांडिया और गरबा नृत्य किया और दैवीय कृपा पाने के लिए शक्ति की आराधना की।
2 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा
- फोटो : अमर उजाला
श्री अग्रसेन जयंती समारोह के तीसरे दिन शनिवार को श्री काशी अग्रवाल समाज द्वारा सरोजा पैलेस में डांडिया उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। शनिवार को इशिता के निर्देशन में हे नाम रे.., ओ शेरावाली सफल हो दे ऐसा वरदान..., ढोल बाजे... इत्यादि भक्ति गीतों पर देर रात तक युवाओं के डांडिया की खनक गूंजती रही।
3 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में डांडिया एवं गरबा में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागी युवाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान शुभी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संतोष कुमार कर्णघंटा, अशोक अग्रवाल मौजूद रहे।
4 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा
- फोटो : अमर उजाला
गीतों की धुन पर किया डांडिया-गरबा, किया मां दुर्गा को नमन
अनन्या क्लब की ओर से शनिवार को नवरात्र उत्सव का आयोजन होटल ले लोटस ग्रैंड होटल में हुआ। क्लब की सदस्य सभी महिलाओं ने नृत्य, गीत, संगीत के जरिये पारंपरिक गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से मां दुर्गा को नमन किया।
5 of 9
भक्ति गीतों पर युवाओं ने किया डांडिया- गरबा
- फोटो : अमर उजाला
गुजराती परिधानों में सजी महिलाएं गीतों की धुन पर थिरकती रहीं। गीत संगीत के साथ ही उन्होंने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान आरती भार्गव, प्रिया मिश्रा, मीना त्रिवेदी, पूजा दीक्षित, पूजा मोहले मौजूद रहीं।