{"_id":"5f8d6b788ebc3e1a22571957","slug":"murder-case-ballia-massacre-made-police-stand-on-arrested-main-accused-dhirendra-within-72-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में घटनाक्रम: बलिया हत्याकांड ने पुलिस पर खड़े कर दिए थे सवाल, 72 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी धीरेंद्र को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में घटनाक्रम: बलिया हत्याकांड ने पुलिस पर खड़े कर दिए थे सवाल, 72 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी धीरेंद्र को पकड़ा
Ballia Case: बलिया जिले के दुर्जनपुर का हत्याकांड चर्चा का विषय बन गया। कोटे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के सामने हुए गोलीकांड ने उत्तर प्रदेश पुलिस पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए। मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस के सामने ही फरार हो गया था। पुलिस आरोपी को सरगर्मी के साथ तलाश कर रही थी।
2 of 8
आरोपी को पकड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड के बाद से वारदात के मुख्य आरोपी भाजपा कार्यकर्ता धीरेंद्र की गिरफ्तारी के लिए बलिया, मऊ और आजमगढ़ की क्राइम ब्रांच की टीम सहित पुलिस की 12 टीमें लगी हुई थीं। इसके बावजूद धीरेंद्र सबको गच्चा देकर बलिया से लखनऊ पहुंचने में सफल रहा। फरार होने के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।
3 of 8
मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
- फोटो : अमर उजाला
घटना के 72 घंटे के अंदर रविवार को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ के पॉलीटेक्निक चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद उसी दिन एसटीएफ आरोपी धीरेंद्र के साथ बलिया पहुंची। उसके बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
आरोपी धीरेंद्र कोर्ट में पेश करने को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार को बलिया के एक होटल के पास से इस मामले में नामजद अभियुक्त संतोष यादव व अमरजीत यादव को गिरफ्तार किया था। इन पर भी 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। दो और आरोपी अजय सिंह और धर्मेंद्र सिंह वाराणसी से गिरफ्तार किए गए, जो बीएचयू में भर्ती थे। इस मामले में अब तक 10 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। शुक्रवार को धीरेंद्र के भाई नरेंद्र और देवेंद्र को गिरफ्तार किया था, जो मामले में नामजद आरोपी थे।
विज्ञापन
5 of 8
Ballia murder case
- फोटो : अमर उजाला
अब तक का घटनाक्रम:
बलिया जिले के रेवती थाना इलाके के दुर्जनपुर गांव के पंचायत भवन में गुरुवार को टेंट लगाकर हनुमानगंज और दुर्जनपुर की कोटे की दुकानों के चयन के लिए दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे खुली बैठक की जा रही थी। इसमें चार महिला समूहों ने आवेदन किया था। दुर्जनपुर की दुकान के लिए मां शायर जगदंबा और शिव शक्ति स्वयं सहायता समूह के बीच मतदान की नौबत आ गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।