फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Election 2027 Satta ka sangram in Phephana vidhan sabha News in Hindi

बलिया के फेफना में 'सत्ता का संग्राम': योगी सरकार के काम पर क्या बोली जनता, विधायक से कितना संतुष्ट? जानें

Thu, 22 Oct 2026 10:39 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: Vijay Singh Pundir Updated Thu, 22 Oct 2026 10:39 AM IST
सार

अमर उजाला की टीम ‘सत्ता का संग्राम’ अभियान के तहत बलिया जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पहुंची। टीम ने किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों से सीधे संवाद कर जाना कि उनके लिए 2027 के चुनाव में सबसे बड़े मुद्दे क्या हैं और वे अपने विधायक के कामकाज को किस नजर से देखते हैं। 

विज्ञापन
UP Election 2027 Satta ka sangram in Phephana vidhan sabha News in Hindi
फेफना में 'सत्ता का संग्राम' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है है कि पिछले पांच साल में क्या बदला और या फिर अब भी जस का तस है? इसका जवाब नेताओं के मंच से नहीं, बल्कि गांव, बाजार और मोहल्लों में मिल रहा है। अमर उजाला की टीम 'सत्ता का संग्राम' अभियान के तहत इसी जमीनी हकीकत को समझने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच रही है। अमर उजाला की टीम बलिया के फेफना विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पहुंची। क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में लोगों से हुई बातचीत में सरकार की कानून-व्यवस्था से लेकर किसान, रोजगार, व्यापार की सुरक्षा, सड़क, बिजली, पानी और जल निकासी तक के मुद्दे सामने आए। फेफना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के संग्राम सिंह यादव मौजूदा विधायक हैं।
विज्ञापन


योगी सरकार के काम को लेकर क्या बोले लोग
एक स्थानीय निवासी ने बताया कि योगी सरकार के कार्यकाल में फेफना विधानसभा में पिछले पांच वर्षों में काफी विकास हुआ है। परिवहन, शिक्षा, चिकित्सा और कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है, और फेफना विकास के मार्ग पर अग्रसर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


फेफना के व्यापारियों के क्या हैं मुद्दे
फेफना विधानसभा क्षेत्र के एक व्यापारी से बातचीत में यह बात सामने आई कि विधायक ने काम किया है, लेकिन यह काम मुख्य रूप से उनके करीबी लोगों तक सीमित रहा। व्यापारियों ने सड़क पर जाम और गंदगी से होने वाली परेशानी का भी उल्लेख किया। वहीं, उन्होंने योगी सरकार में सुरक्षा मिलने की बात कही।

किसानों को कितनी सरकारी योजनाओं का लाभ
किसानों से बातचीत में यह पता चला कि विधायक लोगों के बीच कम आते हैं। सड़क, पानी, बिजली और शिक्षा जैसे मुद्दों पर योगी सरकार में काम होने की बात कही गई।

भाजपा सरकार पर क्या बोले लोग
कुछ स्थानीय निवासियों का मानना है कि बसपा और सपा की सरकारों की तुलना में भाजपा सरकार में अधिक काम हुआ है। उन्होंने सुरक्षा को रोजगार और महिला सम्मान के लिए महत्वपूर्ण बताया। पहले की सरकारों में गुंडागर्दी होने का आरोप लगाते हुए, उन्होंने भाजपा सरकार में सुरक्षित महसूस करने की बात कही।

स्थानीय निवासी विधायक के कामकाज से नाराज दिखे। कई इलाकों में सड़कों की जर्जर हालत और स्वास्थ्य व्यवस्था की खराब स्थिति का उल्लेख किया गया। हालांकि, योगी सरकार के कामकाज से वे संतुष्ट दिखे और कहा कि आम जनता से लेकर व्यापारी तक खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed