{"_id":"6ad91ce3298dedecbe000634","slug":"fir-registered-in-case-of-abduction-and-assault-of-a-minor-ballia-news-c-190-1-bal1001-175618-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नाबालिग के अपहरण और मारपीट में प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नाबालिग के अपहरण और मारपीट में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के जयनगर (पर्वतपुर) गांव में 16 वर्षीय किशोर के अपहरण और मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना करीब दो महीने पुरानी है। जयनगर (पर्वतपुर) निवासी लाल बाबू राम के अनुसार, उनका 16 वर्षीय पुत्र किशन राम 15 जून की शाम बांसडीह बाजार से सामान खरीदकर पैदल घर लौट रहा था।
आरोप है कि रास्ते में दीपक कुमार निवासी गोड़धप्पा, बिट्टू कुमार निवासी दराव, शंभू निवासी पिण्डहरा और उनके तीन अन्य अज्ञात साथियों ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद सभी जबरन उसे बाइक पर बैठाकर पिंडहरा स्थित काली मंदिर के पास एक सुनसान जगह पर ले गए।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां किशोर को लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा गया।
इस दौरान जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे प्रताड़ित भी किया गया। उन्होंने विशेष सत्र न्यायाधीश (एससी-एसटी एक्ट) की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बांसडीह कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।