{"_id":"5b44f7e04f1c1b78468b5bde","slug":"munna-bajrangi-close-one-not-appear-in-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीबी होने का दावा करने वाले नहीं दिखे मुन्ना बंजरगी की शव यात्रा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीबी होने का दावा करने वाले नहीं दिखे मुन्ना बंजरगी की शव यात्रा में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जेल में मारे गए मफिया मुन्ना बजरंगी की शव यात्रा में हजारों की भीड़ थी लेकिन इस भीड़ में वे चेहरे नदारद थे जो उसका करीबी होने का दावा करते थे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
वाराणसी में मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर मुन्ना बजरंगी को मुखाग्नि देता बेटा समीर
- फोटो : अमर उजाला
अभी तीन साल पहले 20 मई 2015 को बजरंगी की मां की तेरहवीं में पूर्वांचल के कई जिलों, बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा आदि प्रांतों से भी बड़ी संख्या में उसके करीबी पहुंचे थे। इसमें कई सफेदपोश भी थे।
मुन्ना बजरंगी के घर के बाहर जमा हुई भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मां की तेरहवीं के लिए मुन्ना बजरंगी चार दिन की पेरोल पर घर आया था। इस दौरान रोज उससे मिलने और शोक संवेदना जताने वालों की भीड़ लगती थी। मंगलवार को जब बजरंगी का शव आया तो तमाम लोग नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुन्ना बजरंगी की शव के पास विलाप करती पत्नी सीमा सिंह
- फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी का शव मंगलवार को सुबह एंबुलेंस से सुबह सवा सात बजे जौनपुर में उसके पैतृक गांव पूरेदयाल कशेरू पहुंचा। उससे पहले किसी तरह की अनहोनी की आशंका से पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। उसके घर के आसपास का क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुबह 9:20 बजे शव यात्रा वाराणसी के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
मुन्ना बजरंगी की हत्या की खबर सुनने के बाद सोमवार को घर के लोग बागपत पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद रात में शव लेकर परिवार के लोग वहां से चल पड़े। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए थे। आला अफसर पल-पल की जानकारी लेते रहे।