समाजवादी पार्टी के मार्गदर्शक मुलायम सिंह यादव के दूसरे बेटे प्रतीक यादव की पांच करोड़ की लग्जरी लेम्बोर्गिनी कार सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। विपक्षी पार्टियां इसे लेकर मुलायम सिंह समाजवादी छवि पर सवाल उठा रहे हैं वहीं प्रतीक इसे लेकर बेपरवाह हैं। वह अब और एक आलीशान चीज खरीदने की तमन्ना रखते हैं। आगे की स्लाइड में जाने क्या खरीदना चाह रहे हैं-
2 of 11
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
प्रतीक यादव अक्सर लेम्बोर्गिनी से लखनऊ की सड़कों पर फर्राटा भरते दिख जाते हैं। भाजपा ने इस कार पर बकायदा एक वीडियो जारी कर कहा था कि पांच करोड़ की लेम्बोर्गिनी पर सवार समाजवाद। इसमें दिखाया गया है कि समाजवादी परिवार के मुखिया मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक का समाजवाद देखिए, 5 करोड़ की कार इनकी सवारी है ।
3 of 11
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
जरा देखिए तो सही प्रतीक कैसे राजधानी की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं । भाजपा के इस बयान के बाद प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, लेम्बोर्गिनी ब्लू बोल्ट और रात का समय। जिनको तकलीफ हो बरनाल लगाएं।
4 of 11
Prateek Yadav
- फोटो : अमर उजाला
उल्लेखनीय है कि प्रतीक यादव, मुलायम सिंह और उनकी दूसरी पत्नी साधना के बेटे हैं। जिस कार से वह सफर कर रहे हैं, वह 5200 सीसी की लेम्बोर्गिनी हरकेन है। यह कार 325 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकती है।
5 of 11
prateek yadav
- फोटो : अमर उजाला
इस कार के बारे में दावा किया जाता है कि यह मात्र 3.2 सेकेंड में शून्य से 100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरुम कीमत दो करोड़ 99 लाख है। वहीं ऑन रोड इसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है।