फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मुख्तार की मौत के बाद ज्ञानवापी सहित बनारस की मस्जिदों में सकुशल संपन्न हुई जुमे की नमाज

Fri, 29 Mar 2024 03:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 29 Mar 2024 03:39 PM IST
सार

Juma ki Namaz in Gyanvapi : ज्ञानवापी समेत वाराणसी के सभी मस्जिदों में शुक्रवार को सकुशल जुमे की नमाज संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में रही। 

विज्ञापन
Mukhtar Ansari death juma ki namaz done in Gyanvapi and other mosques of varanasi
Juma Ki Namaz - फोटो : अमर उजाला
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ज्ञानवापी मस्जिद समेत वाराणसी के सभी मस्जिदों में शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से जुमे की नमाज संपन्न हुई। नमाज संपन्न होने के बाद नमाजी ज्ञानवापी से बाहर निकले तो उनकी सुविधा के लिए सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट मोड में रहे। ज्ञानवापी में नमाजियों की काफी संख्या रही। तस्वीरों और वीडियो में देखें माहौल...




 
Mukhtar Ansari death juma ki namaz done in Gyanvapi and other mosques of varanasi
Juma Ki Namaz - फोटो : अमर उजाला
बांदा में माफिया मुख्तार अंसारी की मौत और जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही कमिश्नरेट की पुलिस अलर्ट मोड में रही। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पैदल गश्त की। पुलिस की ओर से लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से रहने की अपील की गई। इस दौरान दिन भर कमिश्नरेट के पुलिस अफसर भी सड़क पर ही नजर आए।
Mukhtar Ansari death juma ki namaz done in Gyanvapi and other mosques of varanasi
Juma Ki Namaz - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर सभी एसीपी और थानाध्यक्षों को अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म की निरंतर निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukhtar Ansari death juma ki namaz done in Gyanvapi and other mosques of varanasi
Juma Ki Namaz - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी में नमाजियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सुबह से चौकसी बढ़ा दी थी। ऐसे में सभी मस्जिदों में सकुशल जुमे की नमाज संपन्न कराई गई। 
विज्ञापन
Mukhtar Ansari death juma ki namaz done in Gyanvapi and other mosques of varanasi
juma ki namaz - फोटो : अमर उजाला
नदेसर जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में नमाजी पहुंचे। जिसमें युवाओं के साथ ही बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल रहे। शांतिपूर्वक नमाज संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम ने राहत की सांस ली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed