फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विद्यापीठ के शताब्दी वर्ष समारोह के समापन में सांसद मनोज तिवारी ने सुनाए गीत, देखें तस्वीरें

Wed, 17 Feb 2021 12:15 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 17 Feb 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
MP Manoj Tiwari Sing songs at the conclusion of the centenary year celebrations of Kashi Vidyapeeth
मनोज तिवारी को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शताब्दी समारोह मे मंगलवार को मुख्य अतिथि भाजपा सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने अपने गीतों से समां बांध दिया। मंगलवार को हुए रंगारंग समापन के दौरान मानविकी संकाय प्रांगण में मनोज तिवारी ने कहा कि युवाओं को विनम्र रहना चाहिए। साथ ही फेक न्यूज से बचना चाहिए। 

MP Manoj Tiwari Sing songs at the conclusion of the centenary year celebrations of Kashi Vidyapeeth
कार्यक्रम में मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने काशी विद्यापीठ के छात्रों से अपने विश्वविद्यालय के गौरव को और आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने खुद का आंकलन करने, संस्कारी और अनुशासित रहने का संकल्प भी दिलाया। इस अवसर पर मनोज तिवारी ने अपने भोजपुरी गीतों के मुखड़ों को सुनाकर आनंदित कर दिया।

MP Manoj Tiwari Sing songs at the conclusion of the centenary year celebrations of Kashi Vidyapeeth
मनोज तिवारी को किया गया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने गंगा मइया के समइया से बचा ल ये भइया.., बेटी जन्मावल परहेज हो गइल.., चट देनी मार देली खींच के तमाचा, ही ही हंस देलन रिंकिया के पापा..., जिय हो बिहार के लाला... का मुखड़ा सुनाया। उन्होंने काशी विद्यापीठ के छात्रों के लिए काशी विद्यापीठ क नाम गगन में लहरावा ए भैया... गीत सुनाकर संदेश दिया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
MP Manoj Tiwari Sing songs at the conclusion of the centenary year celebrations of Kashi Vidyapeeth
कार्यक्रम में संबोधित करते मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। पूर्व कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह द्वारा लिखित पुस्तक प्राचीन भारतीय इतिहास के स्त्रोत का विमोचन भी हुआ। समापन राष्ट्र गान से हुआ।

विज्ञापन
MP Manoj Tiwari Sing songs at the conclusion of the centenary year celebrations of Kashi Vidyapeeth
कार्यक्रम में संबोधित करते मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर डॉ. बंशीधर पांडेय, कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य,  डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. अल्पना सिंह, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. अजीत शुक्ला, प्रो. अशोक मिश्रा, प्रो. वंदना सिन्हाआदि उपस्थित थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed