फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टूटा रिकॉर्डः वाराणसी में बादलों ने पानी और पारा गिराया, अब तक 200 एमएम बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Sun, 20 Jun 2021 12:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Jun 2021 12:12 AM IST
सार

मानसूनी सक्रियता के कारण वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी का माहौल बना हुआ है। वाराणसी में जून माह में औसत बारिश मानक का रिकॉर्ड टूट गया है। गंगा सहित अन्य नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।  

विज्ञापन
monsoon rains record breaks in varanasi of june 200 mm rain  so fare know varanasi City Weather Update
वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मानसूनी सक्रियता के कारण वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी का माहौल बना हुआ है। वाराणसी में  13 को मानसून के आने के बाद अब तक सात दिन में ही 200 मिलीमीटर बारिश होने से जून में औसत मानक का रिकॉर्ड टूट गया है। आने वाले दिनों में बारिश की जो संभावना जताई जा रही है, उससे पिछले दस साल का रिकॉर्ड भी टूट सकता है।

इधर, शनिवार सुबह से शुरू बूंदाबांदी रात तक तेज बारिश में तब्दील हो गई। इससे लोगों को उमस से राहत मिली। पिछले 24 घंटे में तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।  आमतौर पर वाराणसी समेत पूर्वांचल में 20 जून तक मानसून आता है, लेकिन इस बार समय से पहले 13 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी।

अगले दिन से ही बारिश शुरू हुई, जो रुक रुक होती जा रही है। 13 से 16 जून तक 44 मिलीमीटर बारिश हुई थी जबकि 17 जून को 102 मिलीमीटर बारिश हुई। शुक्रवार और शनिवार को मिलाकर दो दिन में मौसम विभाग ने 54 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। 13 से 19 जून तक कुल 200 मिलीमीटर बारिश हुई। 

monsoon rains record breaks in varanasi of june 200 mm rain  so fare know varanasi City Weather Update
वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार जून महीने में औसत बारिश का मानक 114 मिली मीटर है, ऐसे में इन सात दिनों में ही इसका रिकॉर्ड टूट गया। बताया कि मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। 

monsoon rains record breaks in varanasi of june 200 mm rain  so fare know varanasi City Weather Update
वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
अभी भी कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना है। इस वजह से अगले दो-तीन दिन तक बारिश होने के आसार है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि शनिवार को तीन डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 24.2 की जगह शनिवार को 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
monsoon rains record breaks in varanasi of june 200 mm rain  so fare know varanasi City Weather Update
वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार हो रही बारिश का असर अब नदियों के जलस्तर पर दिखने लगा है। बीते 48 घंटों में गंगा के जलस्तर में करीब दो फीट से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। दूसरी तरह संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने भी तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 59.14 मीटर था जो रात नौ बजे 59.35 मीटर तक पहुंच गया। 
विज्ञापन
monsoon rains record breaks in varanasi of june 200 mm rain  so fare know varanasi City Weather Update
वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी ने नाविकों की माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं। वहीं गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण शैवाल की समस्या तो दूर हो गई है लेकिन कई घाटों पर जलकुंभी ने डेरा डाल दिया है। गंगा के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed