फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी मुठभेड़: घायल बदमाश संतोष पर प्रयागराज के थानों में 40 मुकदमे, जेल से छूटते ही देता घटनाओं को अंजाम

Sat, 19 Jun 2021 04:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 19 Jun 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
Varanasi encounter: 40 cases against injured crook Santosh in Prayagraj police stations
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में कमिश्नरेट पुलिस की मुठभेड़ में घायल बदमाश संतोष रावत पर प्रयागराज के विभिन्न थानों में 40 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच के अनुसार हाल ही में वह जेल से छूटा था और प्रयागराज में पुलिस से बचने के लिए बनारस में आकर अपराध करता था। असलहा के बल पर महिलाओं से लूट, धमकाने और राह चलते बाइक सवारों को लूटने के लिए प्रयागराज में संतोष रावत कुख्यात है। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को यह भी पता लगा कि लंका थाना क्षेत्र के हाईवे से सटे इलाके में किराये का कमरा लेकर रहने की फिराक में बदमाश संतोष ने पिछले पंद्रह दिनों में आधा दर्जन चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दिया।



पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि पिछली कई घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर सामने आया था कि अपाचे बाइक से बदमाश चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार दोपहर भेलूपुर थाना के जगरनाथधाम कालोनी मोड़ पर महिला मंजू सिंह के गले से झपट्टा मारकर बदमाश चेन छीनकर फरार हो गए थे। देखें अगली स्लाइड्स...।

Varanasi encounter: 40 cases against injured crook Santosh in Prayagraj police stations
अस्पताल में भर्ती संतोष। - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा सुंदरपुर सब्जी मंडी के पास अमरावती नगर निवासी महिला चंद्रावती को असलहा से आंतकित कर लूटे थे। लंका क्षेत्र में कृष्णानगर कालोनी में वृद्ध महिला मीना सिंह को असलहा दिखाकर चेन लूट लिये थे। अन्य कई घटनाओं में इनकी संलिप्ता सामने आई थी। इनकी गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच सहित लंका, भेलूपुर और सिगरा पुलिस की टीमें लगाई गई थी।

Varanasi encounter: 40 cases against injured crook Santosh in Prayagraj police stations

क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय को सूचना मिली कि चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाश सीर गोवर्धनपुर की तरफ हैं तो उन्हें घेराबंदी करते हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में घायल संतोष रावत और पवन को बाएं पैर में गोली लगी है, जिनका उपचार बीएचयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मुठभेड़ टीम में लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय और सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi encounter: 40 cases against injured crook Santosh in Prayagraj police stations

कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस की पहली मुठभेड़
छह माह से शांत बनारस में शुक्रवार को पुलिस की बंदूकों ने गोलियां उगली। कमिश्नरेट में हुई पहली मुठभेड़ में दोनों बदमाशों को बाएं पैर में ही गोली लगी। लौटूबीर इलाके में बदमाशों और पुलिस की जवाबी फायरिंग के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग सिहर उठे। सीर गेट से लेकर लौटूबीर तक पुलिस कर्मियों की भारी फोर्स को देखते ही लोग खौफ में आ गए। बनारस में नवंबर 2020 में सबसे अधिक तीन मुठभेड़ हुए थे, इसमें दो बदमाश रोशन गुप्ता ऊर्फ किट्टृ और मोनू चौहान ढेर हुआ था। वहीं तीसरे मुठभेड़ में 50 हजार इनामी अनिल यादव घायल हुआ था।

विज्ञापन
Varanasi encounter: 40 cases against injured crook Santosh in Prayagraj police stations

पांडेयपुर में महिला को गोली मारने के आरोपी एक लाख इनामी मोनू चौहान को लालपुर-पांडेयपुर थाने की टीम ने 22 नवंबर को ऐढ़े में मुठभेड़ में मार गिराया था। ठीक दो दिन 50 हजार इनामी अनिल यादव को जैतपुरा पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस की गोली से घायल अनिल यादव मारे गए मोनू चौहान का साथी था। पांच दिन के अंदर पुलिस को बड़ी सफलता एक लाख इनामी बदमाश रोशन गुप्ता उर्फ किट्टू के रूप में मिली। पुलिस ने 27 नवंबर को जैतपुरा थाना के सरैया डाट पुल के पास मार गिराया था। इस दौरान उसका साथी दो लाख इनामी नरोत्तमपुर निवासी मनीष सिंह सोनू भाग निकला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed