{"_id":"5a2670974f1c1bc5758b713f","slug":"missing-bride-returned-in-sonbhadra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुराल जाते समय दुल्हन ट्रेन से गायब, कुछ दिन बाद लौटी तो बताई यह सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जाते समय दुल्हन ट्रेन से गायब, कुछ दिन बाद लौटी तो बताई यह सच्चाई
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Tue, 05 Dec 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद मुंबई स्थित ससुराल जा रही दुल्हन ट्रेन से गायब हो गई। कुछ दिन बाद वह अचानक सामने आई और हैरान करने वाली सच्चाई बताई।शादी 23 नवंबर को हुई थी। आगे की स्लाइड्स में जानें मामला...
bride
शादी के बाद 25 नवंबर को वह पाटलीपुत्र-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस से मुबंई जा रही थी। इटारसी स्टेशन से वह गायब हो गई थी। इटारसी रेलवे स्टेशन पर दुल्हन के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करायी गई।
दुल्हन
युवती की शादी मुंबई के रहने वाले एक युवक से 23 नवंबर को हुई थी। लेकिन उसने 23 नवंबर को ही शादी को अपनाने और मुंबई जाने के लिए मना कर दिया था। उसके बावजूद उसके घरवालों ने जबरदस्ती उसकी शादी करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bride
दूल्हे के भाई ने बताया कि ट्रेन में सुबह जब हम लोग नींद से जागे तो दुल्हन अपनी सीट पर नहीं थी। बारातियों से पूछताछ की, पूरी ट्रेन छान मारी, लेकिन उसका पता नहीं चला। एक यात्री ने बताया कि इटारसी स्टेशन के पास उसने दुल्हन को ट्रेन से उतरते हुए देखा था।
विज्ञापन
bride
इटारसी थाना प्रभारी के मुताबिक युवती ने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। युवती को परिवार वालों के हवाले कर दिया गया है। बता दें कि युवती सिंगरौली क्षेत्र की रहने वाली है। वह बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। इससे पहले जिस लड़के से उसकी शादी हुई थी वो मुंबई में शिक्षक था।