विश्व प्रसिद्ध रामनगर की रामलीला में भोर की आरती का विशेष महत्व है। यह आरती श्रीराम के राज्याभिषेक के बाद पहली बार होती है। रविवार की सुबह इस अद्भुत आरती में लाखों लीलाप्रेमी शामिल हुए। आधुनिकता से दूर यह रामलीला अपने अनूठे प्रसंगों और अद्भुत मंचन के लिए जानी जाती है। पूरी काशी मानो इस आरती का हिस्सा बनने के लिए उमड़ पड़ी थी। लाखों की भीड़ ने "जय श्री राम" और "हर हर महादेव" के नारे लगाए। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यह आरती सूर्योदय के दौरान उगते सूर्य के लिए एक विशेष अनुष्ठान है।
तस्वीरें: रामनगर की रामलीला में आस्था का सैलाब, भोर की आरती में गूंजा 'जय श्रीराम'; लाखों श्रद्धालु बने साक्षी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:13 AM IST
सार
वाराणसी में रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में भोर की आरती में जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की भोर में लाखों की संख्या में लोग आरती के साक्षी बने। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे से रामनगर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन