फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोज तिवारी के सुरों से महकी संस्कृति महोत्सव की शाम

Mon, 19 Dec 2016 03:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 19 Dec 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
manoj tiwari perform at rastriya sanskriti mahotasv
मनोज ने भोजपुरी की मिठास भरी - फोटो : अमर उजाला

 

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव की दूसरी निशा को भोजपुरी गायक, अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी मृदुल की मौजूदगी ने मस्ती और उल्लास से भर दिया। रविवार की शाम विविध रंगों से सजे इस महोत्सव में मनोज ने भोजपुरी की मिठास भरी।

manoj tiwari perform at rastriya sanskriti mahotasv
विविध रंगों से सजा महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

संस्कृति महोत्सव की दूसरी संध्या पर शास्त्रीय गायन और वादन की भी मिठास घुली। पंडित ओंकार नाथ ठाकुर प्रेक्षागृह में भारतीय शास्त्रीय संगीत संध्या की शुरुआत पंडित अजय चक्रवर्ती के गायन से हुई। उन्होंने राग कल्याण से शुरुआत की।

manoj tiwari perform at rastriya sanskriti mahotasv
कुलगीत से की शुरुआत, महामना और बीएचयू को किया नमन - फोटो : अमर उजाला

विश्वविद्यालय के कुलगीत से शुरुआत के बाद मनोज जब अपनी लय में आए तो सुरों की खुशबू से शाम गमक उठी। आवाज और अंदाज का जादू श्रोताओं पर इस कदर छाया कि न तालियों की गूंज थमी न फरमाइशों का सिलसिला। फिर तो ‘बिहार के लाला’ से ‘गंगा मेरी माता’ तक स्वरलहरियों के उतार-चढ़ाव के साथ उत्सव का रंग गहराता चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
manoj tiwari perform at rastriya sanskriti mahotasv
विविध रंगों से सजा संस्कृति महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू के छात्र रहे मनोज को सुनने के लिए दर्शकों और युवाओं का जबरदस्त मजमा था। दो घंटे का लंबा इंतजार, बावजूद इसके जोश और उत्साह भरपूर। मनोज ने स्वतंत्रता भवन स्थित संस्कृति महोत्सव के मंच पर अपने कार्यक्रम का आगाज बीएचयू के पुरातन छात्र होने के नाते बीएचयू के कुलगीत ‘...मधुर मनोहर अतीव सुंदर’ से किया।

विज्ञापन
manoj tiwari perform at rastriya sanskriti mahotasv
विविध रंगों से सजा संस्कृति महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

इसी क्रम में सौरव-गौरव मिश्र का कथक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति हुई। ...डिमिक डिमिक डम डम डमरू बाजे, प्रेम मगन नाचे भोला गीत पर उनकी प्रस्तुति हर किसी के लिए यादगार बनी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed