फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस अफसर ने दुनिया का सबसे छोटा पंचांग बनाने का किया दावा, बताया- माइक्रोस्कोप से पड़ेगा देखना

Wed, 20 Feb 2019 10:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 20 Feb 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Man claimed world microscopic calendar for Guinness book
जिस उम्र में लोग अपने बुढ़ापे को लकर परेशान रहते हैं। उस उम्र में एक रिटायर्ड अफसर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया का सबसे छोटा पंचाग बनाया है। वह भी एक साल का नहीं बल्कि आने वाले 66 सालों का। हुई ना हैरानी! देखें आगे की स्लाइड्स में...
Man claimed world microscopic calendar for Guinness book
- फोटो : amar ujala

काशी की धरती पर दुनिया का सबसे छोटा पंचांग बनाने का दावा किया गया है। दावा भी ऐसा कि पंचाग को देखने के लिए माइक्रोस्कोप का सहारा लेना पड़ेगा। पंचांग तैयार करने वाले चौका घाट निवासी डॉ. बनवारी सिंह ने 0.6 सेंटीमीटर (0.2-0.3 सेंटीमीटर) आकार के पंचांग को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए भेजा है। 

Man claimed world microscopic calendar for Guinness book
- फोटो : Social Media

स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पद से सेवानिवृत्त डॉ. सिंह ने बताया कि गिनीज बुक ने इसके मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी तक वे 15 तरीकों से, 15 मॉडल और 21 भाषाओं में पंचांग तैयार कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Man claimed world microscopic calendar for Guinness book
- फोटो : amar ujala

दुनिया के सबसे छोटे पंचांग के बारे में उनका कहना है कि चौथी विधि मॉडल एवं 13वीं विधि मॉडल के पंचांग को माइक्रोस्कोपिक वर्ल्ड रिकार्ड के लिए भेजा गया है। चौथी विधि के पंचांग छह चार्ट और सात कॉलम वाले हैं। हर चार्ट में 66 साल का विवरण एक ही पृष्ठ में दर्ज है। इस तरह से इस माइक्रोस्कोपिक पंचांग में 66 वर्ष का विवरण देख सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed