{"_id":"5a5cb6984f1c1b92268b48a1","slug":"makar-sankranti-celebration-in-kashi-vishwanath-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली बार बाबा विश्वनाथ को लगा खिचड़ी का भोग, प्रसाद के लिए उमड़ा भक्तों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार बाबा विश्वनाथ को लगा खिचड़ी का भोग, प्रसाद के लिए उमड़ा भक्तों का रेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 15 Jan 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
khicahdi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकर संक्रांति पर पहली बार श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में गोरक्षनाथ मंदिर की तर्ज पर खिचड़ी उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बाबा को 501 किलो खिचड़ी का भोग लगाया गया। प्रसाद लेने के लिए बाबा दरबार में भक्तों का रिकार्ड रेला उमड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
khicahdi
- फोटो : अमर उजाला
विश्वनाथ मंदिर में खिचड़ी उत्सव की एक नई पहल शुरू हो गई। सोमवार को मकर संक्रांति पर भोग आरती में खिचड़ी का भोग लगाकर बाबा के भक्तों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। भोग आरती के यजमान कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण व उनकी पत्नी श्रीला गोकर्ण ने भक्तों में खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया।
khicahdi
- फोटो : अमर उजाला
बाबा का खिचड़ी प्रसाद पाने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा और लोग कतारबद्ध होकर प्रसाद पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। खिचड़ी भोग पकाने के लिए ज्ञानवापी परिसर स्थित मिर्जापुर मठ के पास चूल्हा लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
khicahdi
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर मंदिर की डायरी का भी विमोचन किया गया। मौके पर न्यास परिषद के अध्यक्ष अशोक द्विवेदी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस.एन.त्रिपाठी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। यह व्यवस्था कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण ने लागू की है।
विज्ञापन
khicahdi
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए यह एक नई पहल है। विश्वनाथ मंदिर का खिचड़ी से कोई खास सरोकार कभी नहीं रहा है, जबकि गोरक्षनाथ मंदिर, गोरखनाथ और खिचड़ी के बीच गहरा संबंध है।