फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिरा, भयावह तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह

Wed, 16 May 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 16 May 2018 10:19 AM IST
Major accident in varanasi overbridge collapse
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार शाम बड़ा हादसा हुआ है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर का स्लैब सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में दर्जनों वाहन आ गए। हादसे में 50 से ज्यादा लोग फंस गए। 10 से ज्यादा मौतों की आशंका है। हादसे की तस्वीरें बता रही हैं कि यह कितना वीभत्स है। आगे की स्लाइड्स में देखें..



 
Major accident in varanasi overbridge collapse
varanasi - फोटो : अमर उजाला

ओवरब्रिज का एक हिस्सा वहां से गुजर रही एक रोडवेज बस और कई गाड़ियों के ऊपर गिर गया। हादसा शहर के सबसे प्रमुख मार्ग पर हुआ है। हादसे के बाद हर ओर चीख पुकार मच गई। स्टेशन आने और जाने का रास्ता बंद हो गया। 

 
Major accident in varanasi overbridge collapse
varanasi - फोटो : अमर उजाला
अब तक हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है जबकि कई घायल हो गए हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को तेजी से राहत कार्य करने के आदेश दी है। 

 
विज्ञापन
Major accident in varanasi overbridge collapse
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद को सबसे पहले पहुंचे। हादसे में 50 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका हैं। खबर लिखे जाने तक वाराणसी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। 

 
Major accident in varanasi overbridge collapse
varanasi - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस, आर्मी, एनडीआरएफ के जवान घायल लोगों को मलबे में से निकालने में जुटे हैं। घायलों को मंडलीय अस्पताल, कबीरचौरा और बीएचयू अस्पताल भेजा जा रहा है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed