फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाअभियान: गंगा के 84 घाटों की सफाई के लिए जुटे कर्मचारी और समाजसेवी, डीएम के अलावा किन्नर समाज ने किया श्रमदान

Sun, 07 Mar 2021 05:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 07 Mar 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Mahaabhiyan of cleaning for ganga: employees and social workers clean 84 ghats in morning for clean ganga campaign
डीएम ने भी लिया महाअभियान में हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा किनारे के 84 घाटों पर रविवार को सुबह सात से आठ बजे तक एक साथ सफाई महाअभियान चलाया गया। इसके लिए 2000 से ज्यादा लोग श्रमदान में जुटे रहे। इससे पहले नवंबर 2014 में भाजपा महानगर की ओर से महाअभियान चलाकर 84 घाटों की सफाई की गई थी। उस दौरान पीएम मोदी ने अस्सी घाट पर फावड़ा चलाकर देशव्यापी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रथम चरण में संत रविदास घाट से राजघाट तक के 84 घाटों पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। जिसका नेतृत्व वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल और जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने किया। इस अभियान में जिले के कर्मचारियों समेत समाजसेवी और किन्नर समाज ने भी हिस्सा लिया।



जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के निर्देशन में एक बार फिर नगर निगम ने सभी घाटों की सफाई का बीड़ा उठाया। इसके लिए डीएफओ को समन्वयक बनाया गया। नगर निगम ने एक सफाई सुपरवाइजर पर 10 सफाईकर्मियों का जिम्मा सौंपा गया। इसमें नगर निगम के 700 कर्मचारी व ग्रामीण क्षेत्र के 600 सफाईकर्मियों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के करीब 700 लोग सहभागी रहे। देखें अगली स्लाइड्स...।

Mahaabhiyan of cleaning for ganga: employees and social workers clean 84 ghats in morning for clean ganga campaign

घाटों पर पांच बाई पांच मीटर का ब्लॉक एक-एक सुपरवाइजर के जिम्मे रहे। घाटों की सफाई के साथ ही गंगा में जहां तक नाव लगती है, वहां तक पानी से फूल-मालाओं को निकाला गया। सभी घाटों से कचरा नाव में रखकर खिड़किया घाट लाया जाएगा, जहां से निस्तारण के लिए इसे करसड़ा प्लांट भेजा जाएगा। कचरा निस्तारण का प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनपी सिंह को बनाया गया।

Mahaabhiyan of cleaning for ganga: employees and social workers clean 84 ghats in morning for clean ganga campaign

निगरानी के लिए अस्सी घाट पर आला अधिकारी मौजूद रहे। वहीं पहले की स्थिति व सफाई के बाद की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए ड्रोन से फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कराई गई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनपी सिंह के मुताबिक नगर निगम इस अभियान को स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर कर रहे है। इसका  मकसद गंगा की सफाई और इसके प्रति लोगों को जागरुक करना हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahaabhiyan of cleaning for ganga: employees and social workers clean 84 ghats in morning for clean ganga campaign

समाजसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन के साथ की अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रथम चरण में संत रविदास घाट से राजघाट तक के 84 घाटों पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। अस्सी घाट पर कार्यक्रम का संचालन सृजन सामाजिक संस्था के चेयरमैन अनिल सिंह ने किया तथा रैली निकालकर जागरूकता अभियान भी चलाया।

विज्ञापन
Mahaabhiyan of cleaning for ganga: employees and social workers clean 84 ghats in morning for clean ganga campaign

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह ने घाटों पर स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नमामि गंगे, मालवीय मिशन, ब्रम्ह्वेद विद्यालय, काशी फाउंडेशन सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं ने स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया। स्वच्छता कार्यक्रम में किन्नर समाज ने भी घाट और गंगा में सफाई किया। इस अवसर पर महिलाएं और काशी के संभ्रांत लोगों में स्वच्छता अभियान में हाथ बंटाया। अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि महीने में सिर्फ एक घंटे श्रमदान से तस्वीर बदल जाएगी। अस्सी घाट से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता की शुरुआत की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed