फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉ. रीना के बंद कमरे का ताला तोड़ कर ली गई तलाशी, लखनऊ की टीम बताएगी कैसे हुई मौत

Wed, 10 Jul 2019 11:48 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 10 Jul 2019 11:48 AM IST
विज्ञापन
Lucknow team expose Dr. reena singh death case police investigate house in varanasi
डॉ. रीना सिंह (फाइल फोटो) और घर की तलाशी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के हाई प्रोफाइल केस में पुलिस उलझती ही जा रही है। टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह के मौत की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस अब क्राइम सीन रिक्रिएट करने वाली है। आत्महत्या और हत्या के बीच फंसे इस मामले में पुलिस अभी तक आरोपी पति डॉ. आलोक का पता लगाने में असफल रही है। वहीं, डॉ. रीना के पिता के कहने पर बेटी के बंद कमरे की तलाशी ली गई। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...

Lucknow team expose Dr. reena singh death case police investigate house in varanasi

टैगोर टाउन की डॉ. रीना सिंह की मौत कैसे हुई, इसकी तह तक जाने के लिए लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम शहर आकर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी। इसके बाद जो निष्कर्ष सामने आएगा, उसकी रिपोर्ट कैंट पुलिस को सौंपी जाएगी। उधर, मंगलवार दोपहर एसएसपी ने सीओ कैंट और डॉ. रीना के पिता रंगनाथ सिंह के साथ घर का कोना-कोना खंगाला। 

Lucknow team expose Dr. reena singh death case police investigate house in varanasi
एसएसपी से बात करते डॉ. रीना के पिता - फोटो : अमर उजाला

एक बंद कमरे का ताला तोड़ कर उसे भी देखा गया। लगभग एक घंटे तक इस बात पर चर्चा हुई कि डॉ. रीना छत से खुद गिरीं या उन्हें नीचे धकेला गया, लेकिन पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। बीती दो जुलाई की सुबह डॉ. रीना सिंह की मौत हो गई थी। उनके पिता रंगनाथ सिंह की तहरीर पर कैंट थाने में पति डॉ. आलोक सिंह और उनके मां-बाप के खिलाफ हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के बाद गायब डॉ. रीना का मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया और उसे अनलॉक कर डाटा सुरक्षित करने के लिए क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल को दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow team expose Dr. reena singh death case police investigate house in varanasi

हालांकि एक हफ्ते बाद भी पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। इस संबंध में सीओ कैंट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि डॉ. आलोक की तलाश में पुलिस टीमें जौनपुर सहित अन्य स्थानों पर भेजी गई है। साक्ष्य एकत्र करने का काम जारी है और मामले में सही कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Lucknow team expose Dr. reena singh death case police investigate house in varanasi
सीसीटीवी फुटेज में छत से गिरतीं डॉ. रीना - फोटो : अमर उजाला

सीओ कैंट ने बताया कि डॉ. रीना के घर में लगे सीसी कैमरों की फुटेज के अनुसार एक जुलाई की रात करीब 3:47 बजे वह कमरे से निकल कर छत की ओर गई थी। करीब 5:17 बजे वह जमीन पर गिरीं और 5:45 बजे के बाद डॉ. आलोक उनके पास गए। डॉ. रीना छत से खुद नीचे कूदीं या किसी और ने उन्हें उठाकर धकेला, इसे लेकर संशय बरकरार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed