फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतिबंध के अंतिम दिन काशी पहुंचे सीएम योगी, मंदिरों में दर्शन पूजन के साथ गायों को खिलाया चारा

Thu, 18 Apr 2019 08:43 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 18 Apr 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : yogi adityanath come for worship in varanasi

चुनाव आयोग की ओर से चुनाव प्रचार पर 72 घंटे के लिए लगाए गए प्रतिबंध के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी आए। सीएम योगी ने गुरुवार सुबह 11:30 बजे संकटमोचन मंदिर पहुंचे और दर्शन पूजन किया। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र से मुलाकात कर बातचीत की। देखें आगे के स्लाइड्स में...

Loksabha Election 2019 : yogi adityanath come for worship in varanasi

संकटमोचन मंदिर में दर्शन पूजन के बाद यादवों की पीठ कहे जाने वाले गड़वा घाट आश्रम पहुंचे। गाय को चारा खिलाया और समाधि स्थल पर पूजा की। आश्रम के गुरु शरणानंद से मुलाकात और जलपान के बाद सीएम गड़वा घाट के पास स्थित अपना घर अपना आश्रम में बच्चों से मुलाकात की। 

Loksabha Election 2019 : yogi adityanath come for worship in varanasi

सीएम गुरुबाग स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम पहुंचे और मरीजों के लिए नारायण पूजा की। स्वामी वरिष्ठानंद से मुलाकात के बाद वह जैतपुरा स्थित पूर्व महापौर अमरनाथ यादव के घर पहुंचे और परिवार वालों से मिले। यहां से सीएम सर्किट हाउस पहुंचे और भाजपा के पुराने नेताओं से बातचीत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : yogi adityanath come for worship in varanasi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को रामकृष्ण मिशन पहुंचे। जहां उनका स्वागत सचिव रीतानंद ने किया । मुख्यमंत्री ने लगभग 10 मरीजों का हाल चाल पूछा और नारायण की सेवा के रूप में उन्होंने आरती उतारी। करीब आधा घंटे तक वे अस्पताल परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने स्वामी वरिष्ठानंद सहित कई संत उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Loksabha Election 2019 : yogi adityanath come for worship in varanasi
cm yogi - फोटो : अमर उजाला

शाम साढ़े चार सीएम पुलिस लाइन से लखनऊ रवाना हो गए। बताते चलें कि 23 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और 25 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। अमित शाह महमूरगंज में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। मोदी पहले रोड शो और अगले दिन नामांकन करेंगे। इसे देखते हुए सीएम ने यहां की तैयारियों को भी परखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed