सिख और पंजाबी समाज ने मंगलवार को परंपरा, उत्साह और उमंग के साथ लोहड़ी पर्व मनाया। गुरुबाग स्थित गुरुद्वारा सहित शहर के विभिन्न इलाकों में लोहड़ी की रौनक देखते ही बन रही। शाम ढलते ही ढोल की थाप गूंजी और भांगड़ा के बीच पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। गुरुबाग गुरुद्वारा में आयोजित लोहड़ी समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाज के लोग शामिल हुए।
PHOTOS: ढोल की थाप पर झूमे काशीवासी, मस्ती-उल्लास के साथ मनी लोहड़ी; गुरुद्वारे में उमड़े श्रद्धालु
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:31 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी में मस्ती-उल्लास के साथ लोहड़ी मनाई गई। इस दौरान गुरुबाग गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं ढोल की थाप पर जमकर लोग झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन